केबीसी 6 की टिकटिकी को शांत करवाएंगे अमिताभ बच्चन

amitabh bachchan
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन टीवी के सबसे चर्चित रियेलिटी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के छठे सीजन को भी होस्ट करेंगे। इससे पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि इस बार केबीसी की मेजबानी बिग बी नहीं कर पाएंगे। लेकिन लगता है कि अमिताभ बच्चन फिर से 'हॉट सीट' पर बैठने की तैयारी कर रहे हैं।

बिग बी ने ट्विटर पर लिखा है कि अगले केबीसी के लिए सोनी के साथ मीटिंग करने के लिए जा रहा हूं। प्लानिंग, ऑपरेशन, एग्जिक्यूशन, इसके ब्रॉडकास्ट और दूजी जानकारियां मैं आपको देता रहूंगा।

आपको बता दें कि इस साल फरवरी में बिग बी के पेट का ऑपरेशन हुआ था और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। इसके चलते इस तरह की खबरें आ रही थीं कि हो सकता है कि खराब सेहत की वजह से वह इस शो की मेजबानी न करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X