KBC से पहले कंगाल था : अमिताभ बच्चन

AMITABH-BACHCHAN
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन गेम रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के चौथे संस्करण की मेजबानी के लिए तैयार हैं। ऐसे में वह अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहते हैं कि इस शो ने उन्हें वित्तीय संकट से उबार कर उनकी जिंदगी का पूरा गणित ही बदल दिया था।

बिग बी ने बुधवार को अपने ब्लॉग पर लिखा, "दस साल पहले साल 2000 में, जब पूरा विश्व नई शताब्दी की खुशियां मना रहा था वहीं मैं अपने दुर्भाग्य का दुख मना रहा था। मेरे पास न फिल्में थीं, न पैसा और न कंपनी। मेरे खिलाफ करीब 10 लाख कानूनी मामले थे और आयकर अधिकारियों ने मेरे घर पर वसूली का नोटिस चस्पा कर दिया था।"

पढ़े : बर्थ डे नहीं मनाऊंगा : अमिताभ बच्चन!

उन्होंने कहा, "टेलीविजन से आए एक प्रस्ताव ने सब कुछ बदल दिया। मैंने दोस्तों, परिवार और सलाहकारों की सलाह और नाराजगी के खिलाफ 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी के लिए स्वीकृति दे दी। मुझे ब्रिटेन के एल्सट्री स्टूडियो ले जाया गया, वहां 'मिलियनेयर' कार्यक्रम की रिकॉर्डिग हुई थी। मैंने उस शो की लोकप्रियता देखी और उसका विशाल उत्पादन मूल्य देखा।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि यदि वे मुझे भारत में ऐसी स्थितियां दें तो मैं ऐसा कर सकता हूं। उन्होंने ऐसा किया और मैंने सहमति दे दी और केबीसी ने अपने शुरुआती कदम रखे। जल्दी ही यह स्पष्ट हो गया कि यह बहुत बड़ा और समृद्धि वाला शो बन रहा है। मैं जितने अच्छे ढंग से शो प्रस्तुत कर सकता था मैंने किया। मैंने अपने वित्तीय संकट से उबरते हुए इसे प्रसारित करने वाले चैनल के साथ करीब दो साल का समझौता किया।" केबीसी का प्रसारण स्टार प्लस पर हुआ था।

अमिताभ की कंपनी एबीसी लिमिटेड के घाटे में चलने के बाद वह वित्तीय संकट में फंस गए थे। इससे उबरने के लिए उन्होंने 'मृत्युदाता' (1997) में काम किया लेकिन यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर पिट गई। तीन साल बाद उन्हें केबीसी की मेजबानी का प्रस्ताव मिला और फिर उन्होंने सफलता की नई कहानी लिखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X