..................... Amitabh Bachchan got angry and walked out of Kapil's Comedy Nights - Hindi Filmibeat

कॉमेडी नाइ्टस में आपा खो बैठे अमिताभ, छोड़ने लगे शो!

अमिताभ बच्चन हाल ही में कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो से पर अपनी फिल्म भूतनाथ के प्रमोशन के लिए पहुंचे। उन्होंने शो के दौरान कपिल शर्मा का जन्मदिन भी मनाया। लेकिन शो के दौरान कुछ ऐसी बात हुई कि अमिताभ नाराज हो गये और उन्होंने शो को छोड़कर जाने का मन बना लिया। हालांकि कपिल शर्मा ने काफी जतन करके अमिताभ को शो पर रुके रहने के लिए मनाया और कपिल को कौन भला ना कह सकता हैा। अमिताभ आखिरकार मान ही गये। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हो गया शो के दौरान कि अमिताभ अपना आपा खो बैठे। तो इसके लिए जरा आगे की खबर पढ़िये।

इस एपिसोड को दो भागों में प्रदर्शित किया गया। पहला भाग शनिवार और दूसरा रविवार को टीवी पर दिखाया गया। इस एपिसोड के दौरान कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में नौकर का किरदार अदा करने वाले राजू ने अपने हिसाब से हर बार की तरह लाइनें बोली। उन्हें नहीं पता था कि कपिल शर्मा और अमिताभ ने उनके साथ कोई मजाक किया है। अमिताभ बच्चन राजू के एक्ट के बीच में ही गुस्सा होकर स्टेज से चले गये और कहा कि राजू ने उनकी बेइज्जती की है। अमिताभ बच्चन के बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखते हुए राजू को भी यकीन हो गया कि उसने कुछ गलत बोल दिया है। आखिरकार ये मजाक सफल हुआ और कपिल ने राजू के साथ दर्शकों को भी बेवकूफ बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X