पत्नी जया बच्चन का वीडियो देख, शादीशुदा मर्दों के लिए Amitabh Bachchan ने दी बड़ी सलाह

Amitabh Bachchan:बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों KBC 14 के मंच से अपने निजी जिंदगी के कई अनुभव साझा कर रहे हैं। इस बार अमिताभ ने शादीशुदा मर्दों के लिए एक खास सलाह लेक आया है। ऐसा मालूम होता है कि अमिताभ के जीवन में यह अनुभव शादी के बाद ही आया है। अमिताभ बच्चन ने यह कह दिया कि किसी भी पति को अपनी पत्नी से कोई सवाल नहीं करना चाहिए। यह किस्सा सामने आया है हॅाटसीट पर बैठे नए कंटेस्टेंट के जरिए। हाॅट सीट पर बैठे हुए कंटेस्टेंट बीरेन ने अमिताभ बच्चन से कहा कि मेरी पत्नी डाइट को लेकर काफी परेशान हैं। वह डाइट को कंट्रोल रखती हैं और खाने को लेकर बहुत ही ज्यादा पजेसिव हैं। कंटेस्टेंट के यह बोलने के साथ केबीसी 14 के पिछले सीजन का एक मजेदार वीडियो दिखाया।

पुराने वीडियो पर दी अमिताभ ने नई सलाह
आपको याद है तो अमिताभ का यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। जहां पर हॅाट सीट पर श्वेता बच्चन और पोती नव्या नवेली नंदा आईं हुई थीं। तभी एक वीडियो अमिताभ के सामने आता है जहां पर जया बच्चन कहती हैं कि जब भी उनसे पूछा जाता है कि आप क्या खायेंगे तब वो मुझसे कहते हैं कि जो भी आपका मन करे।

जया ने पूछा , अमिताभ ने दिया ऐसा जवाब
जया ने आगे कहा कि मैं जब उनसे पूछती हूं कि क्या मैं उन्हें रोटी, वड़ा पाव या सूप दूं तो वह कहते हैं कि इनमें से कुछ भी नहीं चाहिए। फिर वो कहते हैं, जो आपको ठीक लगे। इसका क्या मतलब है? इस वीडियो को देखने के बाद फिर से अमिताभ बच्चन के चेहरे पर मुस्कान आती है।

अमिताभ ने शादीशुदा मर्दों को दी सलाह
वह कहते हैं कि सर देखिए, पत्नी से ज्यादा बहस नहीं करनी चाहिए। जो भी बोले उसे चुपचाप मान लेना चाहिए। ना बैंगन मिले, ना भिंडी कोई बात नहीं। बता दें कि इस सीजन भी केबीसी में अमिताभ के जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए अभिषेक बच्चन और जया बच्चन पहुंचे थे।

केबीसी 14 में अमिताभ बच्चन ने खोले कई राज
अमिताभ यहां पर अपनी पत्नी और बेटे को देखकर बेहद भावुक हो गए थे। कुछ समय पहले अमिताभ ने अपने बच्चन सरमेम रखने के पीछे की वजह का खुलासा भी केबीसी पर एक कंटेस्टेंट से बात करने के दौरान किया था। काम की बात की जाए तो अमिताभ हाल ही में ऊंचाई फिल्म में दिखाई दिए। जिसने दर्शकों के बीच काफी प्रशंसा हासिल की।


Click it and Unblock the Notifications











