अपने अंतिम पड़ाव पर केबीसी 5, भावुक हुए अमिताभ

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन द्वारा प्रस्तुत यह कार्यक्रम आगामी सोमवार से शुक्रवार अपनी अन्तिम पांच कडियां दिखाने जा रहा है। इस सीजन में बिहार के सुशील मोदी ने पांच करोड़ जीते हैं जबकि एक करोड़ की रकम जीतने वाले भी बिहार के ही प्रतियोगी अनिल सिन्हा ही रहे। कुल मिलाकर कहा जा सकता है, इस बार का यह शो बिहार वासियों के लिए काफी लकी साबित हुआ।
आजादी के दिन यानी 15 अगस्त से शुरू हुए इस शो ने अब तक काफी लोगों को मालामाल कर दिया है। इस शो के बारे में अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि केबीसी के फिनाले की शूटिंग पूरी हो गई है। इसे गुरुवार को शूट किया गया। यह सीजन काफी विशेष रहा और जब आपको बहुत अपनापन और प्यार मिले तो ऐस में जुदा होना काफी मुश्किल होता है । वह छोटे-छोटे क्षण जिन्होंने सेट पर बिताए दिनों को असाधारण बना दिया बहुत ही उत्कृष्ट कोटि के थे।
हर बार की तरह इस बार को शो अपनी प्रसिद्धि की चरम सीमा पर था। जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता है। इस शो की यादें हमेशा मेरे जेहन में ताजा रहेगीं जो कभी मुझे गुदगुदायेंगी और कभी भावुक कर जायेंगी। आपको बता दें कि 15 अगस्त से शुरू हुए केबीसी के पांचवें सीजन का आखिरी एपिसोड 17 नवंबर को दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











