..................... Amitabh Bachchan gets best TV host award for KBC | अमिताभ बच्चन ने जीता बेस्ट होस्ट का खिताब - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन ने जीता बेस्ट होस्ट का खिताब

फिल्मी कैनवस पर तो अमिताभ बच्चन शहंशाह हैं ही लेकिन वो टीवी पर भी सबसे आगे हैं जिसका साक्षात उदाहरण है कि उन्हें टीवी के बेस्ट होस्ट का अवार्ड मिलना। जी हां अमिताभ बच्चन को उनके सबसे चर्चित गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के लिए सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन प्रस्तोता का 'पीपुल्स च्वाइस अवार्ड' पुरस्कार दिया गया है। बिग बी को यह सम्मान कलर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 27 अक्टूबर की रात को दिया गया।

Amitabh Bachchan
अमिताभ ने इस सम्मान के लिए देशवासियों का शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि वो उन लोगों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने उनके लिए वोट किया। सदी के महानायक ने ट्विटर पर लिखा है कि 'यह कैसे हुआ? कलर्स चैनल पर प्रसारित हुए 'पीपुल्स च्वाइस अवार्ड' में केबीसी के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रस्तोता का पुरस्कार दिया गया, उन सभी के प्रति आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मेरे लिए वोट किया.'।

आपको बता दे कि साल 2000 में पहली बार केबीसी के जरिये ही अमिताभ बच्चन ने टीवी पर कदम रखा था। उनके शानदार प्रस्तुतिकरण के ही कारण यह शो टीवी का बेस्ट शो बन गया।
इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रात में नौ बजते ही जैसे ही यह शो शुरू होता था सड़के सूनी और गलियां सून-सान हो जाती थी। इसी सफलता के कारण आज भी शो का प्रसारण हो रहा है और अमिताभ बच्चन इसके 6ठें संस्करण की बखूबी मेजबानी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X