बिग बी घोषित करेंगे 'इंडियन आइडल जूनियर' का विजेता
गायकी रियलिटी शो 'इंडियन आइडल जूनियर' के पहले संस्करण के विजेता की घोषणा मेगास्टार अमिताभ बच्चन करेंगे। वे ही विजेता को ट्रॉफी सौंपेंगे। कार्यक्रम का फाइनल तमाम सितारों की मौजूदगी में 1 सितंबर को होना है। आगामी फिल्म 'जंजीर' की नायिका प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता रामचरण तेजा भी इस कार्यक्रम में दिखेंगे।

अभिनेता शाहिद कपूर भी अपनी आगामी फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' का प्रमोशन कर दर्शकों को लुभाने के लिए मौजूद रहेंगे।
निर्णायक दौर में पहुंचने वाले प्रतिभागियों निर्वेश दवे, देबांजना कर्मकार, अनमोल जसवाल और अंजना पद्मनाभन की प्रस्तुतियों के अलावा और कई मनोरंजक कार्यक्रम होंगे।
जजों में गायिका श्रेया घोषाल और संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर शामिल हैं। इसके अलावा कार्यक्रम के सह-मेजबान करन वाही, मंदिरा बेदी संग 'बलम पिचकारी' पर ठुमके लगाएंगे।
'इंडियन आइडल जूनियर' एक जून से शुरू हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।


Click it and Unblock the Notifications











