14 साल पुराना हुआ अमिताभ और केबीसी का रिश्ता..
टीवी की दुनिया में क्रांति बनकर उभरा था एक कार्यक्रम जिसकी वजह से सड़के सूनी और गलियों में सन्नाटा पसर जाया करता था। समझ तो आप गये ही होंगे ना कि हम किस सीरयल की बात कर रहे हैं , जी हां उस शो का नाम है कौन बनेगा करोड़पति।
साल 2000 में जब यह शो शुरू हुआ था तो तब शायद शो वालों को भी यकीन नहीं था कि यह शो टीवी की काया ही पलट देगा। खुद इस शो की कामयाबी ने अमिताभ के बुरे दिनों को खुशियों में बदल दिया था और शायद इसी वजह से इस शो से अमिताभ दिल से जुड़े हुए हैं। आज केबीसी और अमिताभ के रिश्ते को पूरे 14 साल हो गये हैं। जिसके बारे में अमिताभ ने ही ट्विट किया है।
केबीसी ने किया अमिताभ के जीवन का काया-कल्प
अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है कि केबीसी' के साथ 14 साल का रिश्ता और यह लंबी अवधि अब तक सुखद है।"
मालूम हो कि केबीसी के केवले तीसरे संस्करण को छोड़कर अमिताभ ने सारे संस्करण को होस्ट किया है। इन दिनों सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर इसका आठवां संस्करण प्रसारित हो रहा है। केबीसी अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन शो 'हू वान्ट्स टू बी मिलिनेयर' का देसीकरण है।
केबीसी के पहले करोड़पति मुंबई के हर्षवर्धन नमाते थे।


Click it and Unblock the Notifications
