..................... Amitabh Bachchan celebrated his birthday on KBC 6 set, इंडियन आइडल विपुल संग कटा अमिताभ ने बर्थडे का केक - Hindi Filmibeat

इंडियन आइडल विपुल संग काटा अमिताभ ने बर्थडे का केक

अमिताभ बच्चन एक ऐसा नाम जो बॉलीवुड के बड़े परदे से लेकर टेलीवीजन के छोटे परदे तक पर अपनी अलग पहचान रखता है आज अपनी उम्र के पूरे 70 साल पूरे करने का जश्न मना रहा है। बॉलीवुड के इस महानायक का जन्मदिन सिर्फ उनके करीबी लोग ही नहीं बल्कि पूरे देश में मौजूद अमिताभ के लाखों करोंडो चाहने वाले भी मना रहे हैं और इन्ही चाहने वालों में शामिल हुआ है एक और नाम और वो नाम है इंडियन आइडल विपुल शाह।

हाल ही में केबीसी 6 के सेट पर भी अमिताभ का 70 वां जन्मदिन मनाया गया और उनके लिये स्पेशल केक भी मंगाया गया इस केक को काटते वक़्त अमिताभ के साथ इस साल इंडियन आइडल का ख़िताब जीत चुके विपुल शाह भी मौजूद थे। विपुल ने अमिताभ को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उनके लिए बर्थडे सॉंग भी गाया। विपुल के साथ केबीसी के बाकी प्रतिभागियों ने भी अमिताभ को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी।

अमिताभ के जन्मदिन इस अवसर पर नैनीताल में स्थित उनके स्कूल शेयरवुड कॉलेज की एक वीडियो क्लिप भी दिखाई गयी जिसे देख अमिताभ को अपने स्कूल के दिन याद आ गए। अमिताभ ने अपने स्कूल के दिनों की खट्टी मीठी यादें अपने शो के ज़रिये बांटीं। इस वीडियो क्लिप के ज़रिये अमिताभ के स्कूल के सभी टीचर और वहाँ के स्टाफ ने भी अमिताभ को उनके जन्मदिन की बधाई दी। ये एपिसोड इस हफ्ते की 12 तारीख को टेलीकास्ट होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X