..................... Amitabh Bachchan birthday celebration in KBC, आज अमिताभ काटेंगे केबीसी में अपना बर्थडे केक - Hindi Filmibeat

आज अमिताभ काटेंगे केबीसी में अपना बर्थडे केक

अमिताभ बच्चन का 70 वां जन्मदिन यूँ तो हर कोई मना चूका है और अब उनके जन्मदिन का जश्न भी पूरा हो चूका है लेकिन अभी भी उनके शो केबीसी में उनका बर्थडे केक कटना बाकि है। आज शाम अमिताभ अपने शो में 70 वें जन्मदिन का केक काटेंगे और उनके इस जश्न में शामिल होंगे केबीसी के प्रतिभागी और इंडियन आइडल के विजेता विपुल शाह। केबीसी की टीम ने उनके लिए एक शानदार केक मंगवाया है जिसपर केबीसी के लोगो के साथ 70 लिखवाया गया है।

Amitabh Bachchan birthday celebration in KBC

अमिताभ को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने के लिए नैनीताल में स्थित उनके स्कूल शेयरवुड में शूट की गयी एक वीडियो क्लिप भी चली गयी जिसे देख अमिताभ को उनके बचपन की सभी यादें याद हो आईं। अमिताभ को बर्थडे विश करने के लिए इंडियन आइडल के इस साल के विजेता विपुल शाह भी आए और उन्होंने सभी प्रतिभागियों के साथ मिलकर अमिताभ के लिए बर्थडे सॉंग भी गाया। अमिताभ ये देखकर काफी खुश हुए की उनके जन्मदिन पर उन्हें विश करने के लिए इतने सारे लोग आए।

फिलहाल शाम को 8:30 बजे अमिताभ के इस बर्थडे सेलीब्रेशन में आप भी शामिल होइए और अमिताभ को अपनी तरफ से उनके आने वाले भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीजिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X