..................... Amitabh Bachchan celebrated birthday on KBC set, केबीसी में कुछ इस तरह मनाया गया अमिताभ का जन्मदिन - Hindi Filmibeat

केबीसी में कुछ इस तरह मनाया गया अमिताभ का जन्मदिन

बिग बी अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपना ७० वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके परिवार ने मिलकर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया साथ ही बॉलीवुड के बड़े बड़े एक्टर्स भी इस पार्टी में शामिल हुए। हर किसी ने दिल से बिग बी को लम्बी उम्र और स्वस्थ जीवन की दुआ दी। ऐश्वर्या राय ने अमिताभ के जन्मदिन की पार्टी के दौरान अपनी बेटी आराध्या का चेहरा भी मीडिया को दिखा दिया। अमिताभ से मिलने बॉलीवुड में मौजूद हर बड़ा सितारा पंहुचा था। यहाँ तक की अमिताभ को अपना प्रतिद्वंदी समझने वाले बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान तक अमिताभ के जन्मदिन के जश्न में पहुंचे।

अमिताभ के जन्मदिन के जश्न के दूसरे दिन अमिताभ के हिट शो कौन बनेगा करोड़पति में भी अमिताभ के लिए स्पेशल केक मंगाया गया और अमिताभ के जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए इंडियन आइडल के विजेता विपुल शाह भी केबीसी के सेट में पहुंचे। विपुल ने अमिताभ के लिए बर्थडे सॉंग गाया और अमिताभ से उनके बर्थडे के लिए मंगाए गए स्पेशल केक को भी कटवाया। विपुल ने अमिताभ को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।

केबीसी की टीम ने अमिताभ को बर्थडे का स्पेशल तोहफा देने के लिए नैनीताल में स्थित उनके स्कूल में जाकर एक विडियो भी रिकॉर्ड की और अमिताभ को दिखाई। विडियो देख अमिताभ को अपने बचपन की बातें याद हो आईं। अमिताभ को उनके स्कूल के सभी टीचर्स ने और स्टाफ ने जन्मदिन की बधाई दी।

केबीसी में अमिताभ का जन्मदिन बैश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X