टीवी पर होगा अमिताभ-अनुराग का 'युद्ध', लोग उत्साहित

Amitabh Bachchan, Anurag Kashyap And Yudh On Sony, Fans Excited
जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के आने वाले धारावाहिक 'युद्ध' की जिसे कि निर्देशित करने जा रहे हैं जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप। शो का प्रसारण सोनी पर होगा। इस आने वाले शो को लेकर अमिताभ के फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और बेताबी से धारावाहिक का इंतजार कर रहे हैं।

नरेन्द्र मोदी के शपथ समारोह में क्यों नहीं पहुंचे अमिताभ?

बैंगलोर में रहने वाले अमित मिश्रा ने वनइंडिया से कहा कि मैं एक आईटी कंपनी में काम करता हूं इसलिए मेरे पास धारावाहिकों के लिए वक्त नहीं होता है लेकिन अमित जी के धारावाहिक का सुनकर मैं भी अब धारावाहिक का इंतजार कर रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि अनुराग और अमिताभ मिलकर जरूर कुछ अच्छा और नया लोगों के सामने परोसेंगे।

मालूम हो कि युद्ध का प्रोमो यूट्यूब पर 31 मई को प्रकाशित हुआ था और एक दिन के भीतर ही इसे 8,472 बार देखा गया था। इस धारावाहिक में सारिका और के के मेनन भी हैं। अनुऱाग कश्यप अलग सोच के मालिक है ऐसे में उनके धारावाहिक से भी बहुत ज्यादा लोगों को उम्मीदें हैं। देखते हैं उनका धारावाहिक और लोगों के धारावाहिकों से किस तरह अलग होता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X