..................... Amitabh Bachchan Announces Kaun Banega Crorepati 11 - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन के नंबर 1 शो 'कौन बनेगा करोड़पति' 11 की तारीख का ऐलान, इंतजार खत्म !

By Prachi Dixit

टीवी का नंबर 1 शो एक बार फिर से दस्तक देने के लिए तैयार है। जी हां, कौन बनेगा करोड़पित इस साल अपने 11 वें सीजन में पहुंच चुका है। जनवरी को शुरू हुए अभी महज 2 महीने बीता है। ऐसे में सोनी चैनल एक बार फिर से अपने सुपरहिट शो केबीसी के लांच की प्लानिंग कर रहा है।

सीजन 10 ने टीआरपी में जबरदस्त धमाल मचाया है। इतना ही नहीं एक रिपोर्ट के अनुसार केबीसी 10 साल 2018 का सबसे लोकप्रिय शो भी बना है। ऐसे में भला 2019 में चैनल इसे लांच करने में देरी कैसे कर सकता है। खुद अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी दी है।

Kaun Banega Crorepati

उन्होंने लिखा है कि सभी को मेरा आभार। मैं अमिताभ बच्चन अब सभी के सामने प्रस्तुत करने जा रहा हूं। साल 2019 का नया अभियान कौन बनेगा करोड़पति।

ऐसी खबर है कि केबीसी का लांच इस बार मार्च और अप्रैल के बीच किया जा सकता है। चैनल के पास इस वक्त रियलिटी शो के हिसाब से केवल कपिल शो और सुपर डांसर है। ऐसे में सुपर डांसर 3 के बंद होने के साथ केबीसी 11 का आगाज किया जा सकता है।

सुपर डांसर 3 मार्च तक टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके तुरंत बाद केबीसी को लांच किया जाएगा। सुपर डांसर के बाद सोनी टीवी टीआरपी पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहता है। फिलहाल केबीसी के कमबैक से पहले यहां देखिए रियलिटी शो के ये हैं सबसे मंहगे टीवी होस्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X