Big B का 80th Birthday Special बनाने KBC 14 के सेट पर पहुंचे अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन को किया इमोशनल

अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। बिग बी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के सेट पर कुछ खास प्लान किया गया जिससे अमिताभ बच्चन खुद इमोशनल हो गए। अब मौका अगर अमिताभ बच्चन के जन्मदिन का हो तो जाहिर है केबीसी 14 के सेट पर कुछ ना कुछ खास होना तो बनता है।
दरअसल, अमिताभ बच्चन के जन्मदिन सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए अभिषेक बच्चन और जया बच्चन शो पर गेस्ट बनकर आएंगे। यह केबीसी के इतिहास में पहली दफा होगा कि, जया बच्चन भी शो में शामिल होने जा रही हैं। केबीसी का यह स्पेशल एपिसोड 11 अक्टूबर को रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।
सोनी टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल पर इस एपिसोड का एक प्रोमो भी शेयर किया गया है जिसमें अभिषेक बच्चन सेट पर सरप्राइज एंट्री लेते हैं और अमिताभ बच्चन उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं। इसके बाद प्रोमो में अमिताभ बच्चन इमोशनल होते भी दिखते हैं। हालांकि, वो क्यों इमोशनल हुए यह प्रोमो में नहीं दिखाया गया है।
प्रोमो में दिखाया जाता है कि अमिताभ बच्चन होस्टिंग कर रहे होते हैं कि बीच में ही हूटर बजता है। हूटर की आवाज सुनकर अमिताभ बच्चन और वहां मौजूद प्रतिभागी भी हैरान रह जाते हैं। अमिताभ बच्चन कहते भी हैं कि, बहुत जल्दी खत्म कर दिया खेल को। तभी पीछे से अभिषेक बच्चन अपने पिता के मशहूर डायलॉग 'कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल..' को बोलते हुए एंट्री लेते हैं।
अमिताभ बच्चन अपने बेटे को सेट पर देखकर बेहद खुश हो जाते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं। इसके बाद प्रोमो में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों को इमोशनल होते दिखाया जाता है। अमिताभ बच्चन क्यों इमोशनल हो गए इसका खुलासा 11 अक्टूबर को एपिसोड प्रसारित होने के बाद ही चल पाएगा।


Click it and Unblock the Notifications