ये हैं मोहब्बतें: धमाकेदार एंट्री..ये सिंगर बनेंगे ईशिता के एक्स- बॉयफ्रैंड!
[टेलीविजन] शो 'ये है मोहब्बतें' में जल्द ही एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है। जी हां, यह किरदार होगा सुब्बु..जिसे निभाते दिखेंगे एक्टर एंड सिंगर अमित टंडन। बता दें, सुब्बु की एंट्री ईशिता के एक्स- बॉयफ्रैंड के तौर पर होगी, जो फिर से ईशिता के करीब आना चाहेगा।
अमित टंडन को आखिरी बार हमने जिनी और जूजू में देखा था। जबकि इंडियन ऑइडल के कंटेस्टेंट के तौर पर अमित को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। अमित 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' और 'दिल मिल गए' जैसे पॉपुलर सीरियल का हिस्सा भी रह चुके हैं।
Do You Know: मिस इंडिया रह चुकीं हैं 'ये हैं मोहब्बतें' की यह एक्ट्रेस!
बहरहाल, जल्द ही हम इन्हें ईशिता-रमन की प्रेम-कहानी में महत्वपूर्ण हिस्सा बनते देखेंगे। खबरों की मानें तो पहले इस किरदार के लिए एजाज खान, मृणाल जैन और आदेश चौधरी से भी संपर्क किया गया था। लेकिन यह मौका हाथ आया अमित टंडन के।
सुब्बु का किरदार अब ईशिता, रमन और रूही के रिश्ते में काफी बदलाव लाएगा। लिहाजा, अब देखना दिलचस्प होगा कि सुब्बु ईशिता और रूही को पास लाने में मदद करेगा या यह किरदार शो में डालेगा और मसाला.....
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
