Operation Parindey Trailer: रियल घटना पर बेस्ड है अमित साध की ऑपरेशन परिंदे

ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म "ऑपरेशन परिंदे" का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है जिसमें अमित साध और राहुल देव मुख्य भूमिका निभा रहे है। यह भारत के सबसे साहसी जेलब्रेक पर आधारित एक आकर्षक कहानी है। ट्रेलर में फिल्म की मनोरंजक कहानी को रेखांकित किया गया है।

इसकी शुरुआत राहुल देव द्वारा पावर-पैक डायलॉग के साथ होती है जिसके बाद सीधे जेल ब्रेक करते हुए, एक दूसरे के पीछे भाग दौड़ का सिलसिला शुरू हो जाता है। दमदार दृश्य और शक्तिशाली डायलॉग निश्चित रूप से दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में कामयाब होंगे।

Web series

इस फ़िल्म में दर्शकों को दिखाया जाएगा कि कैसे जेल-ब्रेक की योजना बनाई गई थी और कैदियों द्वारा जेल से बाहर होने के दौरान गंभीर स्थिति पैदा हो जाती है। इससे पहले, फिल्म के पोस्टर और टीज़र ने दर्शकों को प्रत्याशित कर दिया है। और अब फ़िल्म के ट्रेलर ने अधिक जिज्ञाशू कर दिया है।

संजय गढ़वी द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म का प्रीमियर 28 फरवरी 2020 में केवल ज़ी5 पर किया जाएगा। फाइनल कोस्ट और फ्लुएंस स्टूडियो (सीए मीडिया की शाखा) द्वारा निर्मित, यह रोल कमेरा मोशन पिक्चर्स द्वारा सह निर्मित है। बता दें कि संजय इससे पहले धूम और धूम 2 का निर्देशन कर चुके हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2012 में रिलीज हुई अजब गजब लव रही है। इससे वह फिर से वापसी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X