आर्मी दिवस पर अमित साध का जवानों के लिए खास मैसेज, कारगिल युद्ध के नायक की सच्ची कहानी
हाल ही में ज़ी5 ने मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर के जीवन से प्रेरित एक मूल सीरिज़ 'जीत की ज़िद' की घोषणा की। वास्तविक जीवन की एक सच्ची कहानी जो कारगिल के नायक की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ उनके विश्वास और उतार-चढ़ाव को दिखाती है।'आर्मी डे' के मौके पर सीरीज़ के मुख्य नायक अमित साध ने देश के वीर जवानों के लिए एक खास संदेश साझा किया है।
अभिनेता कहते है,"शौर्य और कीर्ति की मिसाल हैं हमारे देश का हर एक जवान। वो हैं तो हम हैं और उनकी रखवाली से ही इस देश का हर एक नागरिक चेन की नींद सो पाता है। आर्मी डे के इस अवसर पर उन्हें मेरा सलाम और ढेर सारी शुभकामनाएं।"

ज़ी5 ओरिजिनल 'जीत की ज़िद' का दमदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया था जिसने सभी का दिल जीत लिया है। यह कारगिल युद्ध के नायक मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर की वास्तविक जीवन की कहानी का एक प्रमाण है, जिन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी, चाहे वह युद्ध हो या व्यक्तिगत जीवन। यह सीरिज़ मेजर दीप सिंह के जीवन पर प्रकाश डालती है।
एक सिपाही के जीवन को बेहद जोशीले एक्शन दृश्यों और सेना के विभिन्न अभियानों के साथ सीरिज़ में दर्शाया गया है, जिसका स्तर पहले नहीं देखा गया है।'जीत की ज़िद' में प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी होगी जिसमें अमित साध, अमृता पुरी और सुशांत सिंह शामिल होंगे।
यह ऐस विज्ञापन फिल्म निर्देशक विशाल मंगलोरकर द्वारा निर्देशित और बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित है।इस शो के साथ शानदार फिल्म निर्माता बोनी कपूर अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं।'जीत की ज़िद' का प्रीमियर 22 जनवरी को ज़ी5 पर किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











