चंपकलाल का किरदार निभाने के लिए तारक मेहता के बापूजी ने मुंडवाया 283 बार सिर, बोले- ये मेरे लिए...
Amit Bhatt As Champaklal Gada: तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी शो लोगों का काफी पसंदीदा सीरियल माना जाता है। इस शो के काफी सारे सितारे ऐसे भी हैं जिनकी किस्मत इस शो के चलते चमक गई। इसी लिस्ट में अमित भट्ट का भी नाम शामिल है जो जेठालाल के बापूजी का किरदार निभाते हैं। लेकिन इस किरदार के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में अमित भट्ट को काफी लंबे वक्त तक गंजा दिखाया गया है। लेकिन असल जिंदगी में उनके घने बाल हैं और मेकअप करने के साथ-साथ विग पहनकर वो गंजा दिखने में रोजाना दो से ढाई घंटे का टाइम लगाते थे इसीलिए उन्होंने अपना सिर मुंडवा दिया था। यूट्यूब चैनल The Moi Blog के साथ अपने पुराने इंटरव्यू में इस किरदार को लेकर उन्होंने काफी सारे खुलासे किए थे।
अमित भट्ट के थे बेहद लंबे बाल
अमित भट्ट ने आगे बात करते हुए बताया था कि "जब मैंने इस शो में काम करना शुरू किया था तो मेरे बाल बहुत ज्यादा लंबे और सिल्की हुआ करते थे। हल्की सी हवा चलने पर भी मेरे बाल उड़ने लग जाते थे। शूटिंग के पहले ही दिन चंपकलाल जैसा दिखने के लिए मुझे विग पहननी पड़ी थी। मेरा पहला सीन वीटी स्टेशन पर शूट किया गया था।"
एक्टर ने दर्शकों को खुश करने के लिए किया ये काम
अमित भट्ट ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "मेकअप आर्टिस्ट को विग ठीक से लगाने में तकरीबन ढाई घंटे का वक्त लग गया था। इसके बाद हमने तपती गर्मी में बाहर तकरीबन 12 घंटे तक शूटिंग की थी। स्क्रीन पर वह विग थोड़ी नकली नजर आ रही थी और कैमरे में आसानी से नजर आ रहा था कि यह असली बाल नहीं है। मैं भी डर गया था कि दर्शक इस किरदार पर भरोसा नहीं कर पाएंगे और तुरंत समझ जाएंगे कि मैं असल में कोई भी बुजुर्ग आदमी नहीं हूं।"
एक्टर ने बताया कि "रोजाना मेकअप के लिए 2 घंटे से ज्यादा बैठना और फिर उस विग में लंबी शूटिंग करना काफी मुश्किल था। दिन खत्म होने तक वह विग पसीने से पूरी तरह भीग जाती थी। इसीलिए घर पर किसी को बिना बताए मैं एक सैलून गया और मैंने अपना सिर मुंडवा दिया था।"
अमित भट्ट को बूढ़ा समझने लगे थे लोग
अमित भट्ट ने आगे इस पर बात करते हुए बताया कि "जब मैंने चंपकलाल का किरदार निभाने शुरू किया तो मैं सिर्फ 35 साल का था। लेकिन इसके बावजूद मुझसे कहीं ज्यादा उम्र के लोग आकर मेरे पैर छूकर मुझे बापूजी कहते थे। एक बुजुर्ग की तरह मेरा सम्मान किया करते थे। शुरू में तो यह थोड़ा अजीब लगता था और मैं उनसे कहता था कि प्लीज ऐसा मत करो। मैं सच में कोई बूढ़ा आदमी नहीं हूं। लेकिन बाद में मुझे समझ आया कि यह उस किरदार के लिए उनका प्यार था।"
15 साल तक किया थिएटर
अमित भट्ट ने आगे इसका बात करते हुए बताया कि मैंने तकरीबन 15 साल तक थिएटर में काम किया है। तब मैंने एक नाटक में काम किया था जहां पर मैंने एक ही किरदार को 4 अलग-अलग उम्र में निभाया था। 20, 35, 45 और 65 साल। इसी के चलते किसी बुजुर्ग का किरदार निभाना मेरे लिए कोई नया नहीं था। इसी के चलते मुझे इस रोल को अपनाने के लिए कोई ज्यादा घबराहट नहीं हुई।


Click it and Unblock the Notifications