परिणीति देखती रह गई वेन्यू...मशहूर स्टार ने राजस्थान में गुपचुप रचा ली शादी,108 साल पुरानी तलवार लेकर लिए फेरे

Kundali Bhagya

Kundali Bhagya Actor Wedding: कुंडली भाग्य फेम एक्टर मनित जौरा ने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर दिया है। उन्होंने 9 जुलाई को गुपचुप तरीके से अपनी लॉन्ग टाइम ग्रीक गर्लफ्रेंड Andria Panagiotopoulou संग शादी रचा ली। एंड्रिया डांस टीचर हैं। उनकी शादी फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड शामिल हुए थे। एक्टर ने अभी तक अपनी शादी को लेकर सीक्रेसी मेंटेन की हुई थी। अब एक्टर ने अपनी शादी को लेकर बातचीत है। मनित की वेडिंग फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। बता दें कि मनित शो कुंडली भाग्य में ऋषभ का रोल प्ले करके फेमस हुए।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में एक्टर ने अपनी शादी को लेकर बात की। एक्टर ने बताया कि उन्होंने खुद सबकुछ मैनेज किया था। इस दौरान उनके पापा की तबियत भी खराब थी। उन्होंने कहा कि शादी बाद में करने की प्लानिंग थी, लेकिन उनके पिता की PET Scan रिपोर्ट आने पर प्रीपोन कर दिया गया। चेंजेस के बावजूद, मनित ने केवल दो महीने के समय में सबकुछ प्लान किया।

मनित ने अपनी शादी की कोई भी फोटज सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थी। उनके इंवाइट में भी ये मेंशन था गेस्ट सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट न करें क्योंकि एंड्रिया कम्फर्टेबल नहीं थीं।

कहां हुई मनित की शादी?

मनित की शादी उदयपुर में हुई। शादी वाले दिन बहुत तेज बारिश हुई थी। लेकिन फिर भी सबकुछ अच्छे से मैनेज हो गया। मनित ने हर चीज पर खुद से ध्यान दिया। मनित शादी में 108 साल पुरानी तलवार लेकर आए, जो उनके पूर्वजों की थी। मनित ने बताया कि पहले उस तलवार पर सिर्फ घर के मर्दों के नाम थे। लेकिन उन्होंने अपना और पत्नी एंड्रिया का नाम भी उस पर लिखवाया।

मनित और एंड्रिया की लव स्टोरी

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो वो 10 साल से जानते हैं। दोनों की मुलाकात स्टूडेंट और टीचर के तौर पर हुई थी। शुरू में दोनों दोस्त थे। 2019 में दोनों ने एक-दूसरे से अपनी फीलिंग्स का इजहार किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X