..................... Amid Adipurush controversy, Ramanand Sagar's Ramayan to telecast on TV again, know when and where to watch - Hindi Filmibeat

आदिपुरुष कंट्रोवर्सी के बीच, रामानंद सागर के 'रामायण' की टीवी पर वापसी, जानें कब और कहां देख सकते हैं शो

amid-adipurush-controversy-ramanand-sagar-ramayan-to-telecast-on-tv-again-know-when-where-to-watch

Ramanand Sagar's Ramayan to re- telecast: हालिया रिलीज फिल्म आदिपुरुष को दर्शकों से बेहद निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के वीएफएक्स, स्टारकास्ट से लेकर डायलॉग्स तक, फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। लिहाजा, इसे तमाम तरह के विवादों का भी सामना करना पड़ा। वहीं, आदिपुरुष कंट्रोवर्सी के बीच, रामानंद सागर की 'रामायण' एक बार फिर लोगों के बीच आने को तैयार है।

जी हां, दूरदर्शन के तीन दशक पुराने शो को फिर से टेलीविजन पर री-टेलीकास्ट करने का निर्णय लिया गया है। शेमारू टीवी (Shemaroo Tv) ने घोषणा की कि पौराणिक शो 3 जुलाई से, हर शाम 7.30 बजे से, चैनल पर प्रसारित होना शुरू हो जाएगा।

रामायण ने तोड़े हैं टीआरपी के सारे रिकॉर्ड

खास बात है कि इस शो को, दर्शकों की भारी डिमांड के बीच, लॉकडाउन के दिनों में साल 2020 में भी दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित किया गया था। और उस वक्त शो ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे। इतना ही नहीं, बल्कि यह शो एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया था। व्यूअरशिप की रेस में रामायण ने चर्चित सीरिज गेम्स ऑफ थ्रोन्स और द बिग बैंग थ्योरी को भी पीछे छोड़ दिया था।

बता दें, यह शो मूल रूप से 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक प्रसारित किया गया था और इसे दर्शकों का बड़े पैमाने पर प्यार मिला था। उसके बाद से इसे पब्लिक डिमांड पर कई बार री- टेलीकास्ट किया जा चुका है।

आदिपुरुष के बीच, दर्शकों में रामायण को लेकर उत्साह

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष जबसे रिलीज हुई है, उसकी तुलना रामायण से की जा रही है। लोग प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन के सामने रामायण के राम, लक्ष्मण, सीता यानि की अरुण गोविल, सुनील लाहिरी और दीपिका चिखलिया को याद कर रहे हैं। ऐसे में इस शो का दोबारा से टेलीविजन पर आना दर्शकों के लिए खुशखबरी से कम नहीं।

Read more about: ramayan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X