फैंस के लिए बड़ी खबर, मिर्जापुर 2 का होगा इस दिन धमाका, 2020 की 5 दमदार एंट्री, देखिए पूरी LIST
साल 2020 की बहुप्रतिक्षित वेब सीरीज में एक नाम सबसे अधिक चर्चा में है वो है मिर्जापुर 2। जी हां, अपने पहले सीजन की सफलता के बाद फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आखिरकार इसका दूसरा सीजन कब लांच किया जाएगा। फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि मिर्जापुर 2 जल्द ही आने वाला है। मिर्जापुर के पहले सीजन में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, देव्यंदू शर्मा और विक्रांत मेसी ने अपने एक्टिंग और डायलॅाग्स से सीरीज की दुनिया पर जादू बिखेर दिया था।
वहीं अब मिर्जापुर 2 का स्वाद भी दर्शकों को जल्द चखने को मिल सकता है। अमेजन प्राइम की ये सीरीज एक बार फिर से गुड्डू पंडित का जलवा लेकर आएगी। मिर्जापुर 2 का आगाज नवंबर के आखिरी वीक से होने की उम्मीद की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार 25 नवंबर को मिर्जापुर सीजन 2 अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले भी सीरीज का पहला सीजन 16 नवंबर को रिलीज किया गया था। अली फजल इस बार भी मिर्जापुर के रंग में दिखाई देंगे। फिल्म के डबिंग का काम शुरू हो गया है। हाल ही में अली ने एक तस्वीर पोस्ट की थी और ये जानकारी दी थी कि वह मिर्जापुर की डबिंग शुरू कर चुके हैं।
बताया जा रहा है कि मिर्जापुर के नए सीजन में 9 एपिसोड होंगे। आपको बता दें कि ये पहले ही रिलीज कर दिया गया होता। लेकिन लॅाकडाउन के कारण सीरीज का कुछ काम बकाया रह गया था। जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
बहरहाल, आपको बता दें कि आने वाले दिनों में इन सभी सीरीज के पार्ट 2 का धमाका होने वाला है। देखिए पूरी लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications