मिर्जापुर के फैंस के लिए अमेजन का खास वीडियो, 'मिर्जापुर सीजन 2' का बेसब्री से इंतजार
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के सबसे लोकप्रिय शो 'मिर्ज़ापुर' के दूसरे सीजन के लिए इंतजार अपने चरम पर है। पहला सीज़न बेहद सफ़ल रहा था, नजीतन यह ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर सबसे पसंदीदा शो में से एक बन गया था। ऐसे में, मिर्जापुर के दूसरे सीजन के प्रति उत्साह अपने चरम पर है और अब मिर्ज़ापुर के प्रत्येक प्रशंसकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, प्लेटफॉर्म द्वारा एक झलक साझा की गई है।
अमेज़ॅन प्राइम ने एक शो-रील बनाई है जिसमें मिर्जापुर के प्रति प्यार और पागलपन को दर्शाया गया है। इस दिलचस्प वीडियो में उन विभिन्न तरीकों को दिखाया है जिसके जरिये प्रशंसकों ने निर्माताओं से कांटेक्ट करने की कोशिश की है जिसमें उन्हें पर्सनल मैसेज से ले कर कमैंट्स और ट्वीट्स शामिल है।

यहां तक कि अपने प्यार को व्यक्त करने के लिए फैंस ऑन-ग्राउंड इवेंट्स में भी शिरकत कर चुके है। यह वीडियो एक विसुअल नैरेटिव के साथ आगे बढ़ता है जिसके जरिये प्रसंशकों के प्यार को कई अनोखे तरीकों से दर्शाया गया है।
अमेज़ॅन ने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है और लिखते हैं,"#ms2w but just this one last time 👏🏻".
इस वीडियो के अंत में कहा गया है कि "जल्द मिलेंगे, बहुत हुआ इंतज़ार"। क्या वे इस संदेश के जरिये मिर्जापुर के दूसरे सीजन की ओर इशारा कर रहे हैं? खैर, हम तो पहले से ही 'मिर्जापुर सीज़न 2' का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











