मनोज बाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन 2' इस गर्मी में होगी रिलीज; निर्माताओं ने बयान किया जारी
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित वेब सीरिज 'द फैमिली मैन 2' की रिलीज़ की एक नई तारीख आ गयी है। शो के निर्माता राज और डीके ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है और बताया है कि सीरिज इस गर्मी में दर्शकों के सामने आएगी। बता दें, इस सीरिज की रिलीज डेट 12 फरवरी तय की गई थी। लेकिन फिर टाल दी गई।
मेकर्स द्वारा रिलीज बयान में लिखा गया है, "हम जानते हैं कि आप द फैमिली मैन के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम वास्तव में इस प्यार के आभारी है! हमारे पास आपके लिए एक अपडेट है। फैमिली मैन सीजन 2 का प्रीमियर इस गर्मी अमेज़न प्राइम पर होगा। हम आपके लिए एक दमदार सीजन पेश करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। और हमें पूरा यकीन है कि आप इसे पसंद करेंगे। इसे आपके पास लाने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।"

बता दें, इस शो का एक टीजर भी रिलीज किया जा चुका है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। पहले सीजन का क्लाईमैक्स आज भी लोगों के दिमाग में ताजा है और दर्शक तभी से इसके दूसरे सीजन का इंतज़ार कर रहे हैं।
मेकर्स की मानें तो, यह सीरीज़ पहले कभी नहीं देखी स्टोरीलाइन से लैस होगी, जहां 'एक फैमिली मैन मिशन' पर है।अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी के बीच संतुलन बनाने की जद्दोजहद करते हुए इस बार श्रीकांत तिवारी प्रतिशोध की एक नई देवी 'राजी' के मुकाबिल होगा।
शो के नए सीज़न में मनोज बाजपेयी फिर से अपने किरदार श्रीकांत तिवारी को दोहराते हुए दिखाई देंगे। साथ ही इसमें सामंथा अक्किनेनी, प्रियामणि, शारिब हाशमी और सीमा बिस्वास जैसे कलाकार अहम भूमिका में होंगे।
'द फेमिली मैन' की सृजनकर्ता जोड़ी राज और डीके का कहना है- "द फेमिली मैन की दुनिया में लौट कर हम रोमांचित और उत्साहित हैं। पहले सीजन को मिली प्रतिक्रिया जबर्दस्त रही और इस शो ने वाकई दर्शकों के दिल के तार छेड़ दिए। हमें आशा है कि हम पहले सीजन के जितनी ही दिलचस्प कहानी कहना जारी रख पाएंगे।"


Click it and Unblock the Notifications












