..................... द फैमिली मैन 2 Amazon Prime Video released a BTS video The Family Man terrorist Moses is alive yet! - Hindi Filmibeat

द फेमिली मैन के सेट से ताजा VIDEO, क्या खतरनाक आतंकवादी मूसा अभी तक जिंदा है!

By Filmibeat Desk

एक्टर मनोज बाजपेयी के द फैमिली मैन के पहले भाग के बाद फैंस इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार वो समय भी आ गया, जब इसका ऐलान किया गया कि मनोज वाजपेयी की ये लाजवाब जासूसी आधारित सीरीज 12 फरवरी 2021 को रिलीज की जाएगी। पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर से कई पुराने और नए किरदार सीरीज में दिखने वाले हैं।

द फेमिली मैन के नए सीजन को लेकर चर्चा गर्म रखते हुए अमेजन प्राइम वीडियो ने आज शो के सेट से एक बीटीएस वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को देख कर प्रशंसक कयास लगाने में जुट गए हैं कि क्या खतरनाक आतंकवादी मूसा अभी तक जिंदा है!

Manoj bajpayee

बता दें कि मूसा का किरदार नीरज माधव ने निभाया है। इस वीडियो में यह घातक विलेन सेट पर वापसी करता नजर आ रहा है और जेके तलपदे यानी शारिब हाशमी को रिवाल्वर दे रहा है। शो की डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके भी नए सीजन में मूसा की वापसी को लेकर खामोशी साधे हुए है, ऐसे में मूसा को दिखाने वाला यह वीडियो प्रशंसकों के बीच यकीनन गहरी जिज्ञासा पैदा करेगा।

प्रशंसक इस बात को लेकर चकित और हैरान हैं कि क्या यह वांटेट आतंकवादी एक बार फिर से अपने दुश्मनों पर कहर बरपाने जा रहा है!द फेमिली मैन के नए सीजन में मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी, प्रियामणि और शरद केलकर अपने-अपने किरदार दोबारा निभाएंगे।

जबकि इस शो के साथ सामंथा अक्किनेनी अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी। द फेमिली मैन का प्रीमियर 12 फरवरी, 2021 को दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X