Inside Edge Trailer : खतरनाक होगा मैदान का खेल,इनसाइन एज सीजन 3 का जबरदस्त ट्रेलर

By Filmibeat Desk

अमेजन प्राइम वीडियो और एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ने इनसाइड एज के तीसरे सीज़न का ट्रेलर रिलीज किया गया है। करन अंशुमन द्वारा क्रिएट किए गए और कनिष्क शर्मा द्वारा डायरेक्ट किए गए नए सीज़न में एक बड़े खेल फिर दिखाई देगा।3 दिसंबर 2021 को दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और सीमाओं में प्राइम मेंबर्स इनसाइड एज सीजन 3 के सभी 10 एपिसोड को स्ट्रीम किया गया है। तीसरी किश्त में और भी ज़्यादा सरप्राइज़, ज़्यादा रहस्य, और ज़्यादा मनोरंजन का वादा करता हुई यह दिलचस्प कहानी आगे बढ़ती है।

बता दें कि इनसाइड एज के तीसरे सीजन में इस बार विवेक ओबेरॅाय, रिचा चड्डा, तनुज विरवानी, आमिर बशीर, सयानी गुप्ता, सपना पब्बी, अक्षय ओबेरॅाय, सिद्धार्थ गुप्ता और अमित सियाल दिखाई देंगे। इस बार फिर से खेल के पीछे का खेल इनसाइज एज के तीसरे सीजन को पहले से अधिक दिलचस्प बना देता है।

Inside Edge,

क्रिएटर करन अंशुमन ने कहा कि इनसाइड एज 3 के साथ हमारा इरादा हमेशा ये रहा है कि हमने पिछले सीज़न को जहाँ पर छोड़ा था उसी ऊंचाई को फिर से हासिल करें और नई कहानी, घुमाव, पात्रों और विषमताओं के साथ एक ऐसा कथानक पेश करें जिससे दर्शकों का कुतूहल बना रहे।

विक्रांत भाईसाहब का सामना से लेकर मुंबई मैवरिक के लिए भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी जगह के रास्ते तक, इस सीज़न का प्लॉट बेहद मनोरंजक है और इसमें आपके लिए ऐसे सरप्राइज़ और रहस्य मौजूद हैं जिसकी आपने उम्मीद ही नहीं की होगी।

डायरेक्टर कनिष्क वर्मा ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि हमने हर किरदार को कथानक के मूल से जोड़ने की कोशिश की है, इसलिए स्क्रीन पर जो कुछ भी घटित होता है उससे दर्शक तुरंत जुड़ जाता है और उन्हें इस दिलचस्प कहानी की ओर खींच लाता है। सीज़न 3 में मैदान के भीरत और इसके साथ ही मैदान के बाहर भी नए रहस्य और नई रणनीतियां का जल्द ही खुलासा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X