Late Night Stand Up: अमेज़ॉन प्राईम वीडियो ने अनाउंस किया वन माईक स्टैंड सीज़न 2 के मेंटॉर्स का एलान
एक मज़ेदार वीडियो में, प्राइम वीडियो ने आज पांच स्टैंड अप कॉमिक्स की सूची का अनावरण किया है, जो वन माइक स्टैंड के दूसरे एडिशन में शामिल होंगे, यह एक अनूठा कॉमेडी शो है जो पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध हस्तियों को कॉमेडी में हाथ आजमाने के लिए एक साथ लाता है।
शो में मेंटर के रूप में शामिल होने वाले नामों में अबीश मैथ्यू, नीति पलटा, अतुल खत्री, समय रैना और सुमुखी सुरेश सहित प्रसिद्ध कॉमेडियन शामिल हैं, जो पांच मशहूर हस्तियों का मार्गदर्शन और निर्देशन करेंगे और उन्हें एक स्टैं-अप कॉमेडी एक्ट पेश करना सिखाएंगे।

प्राइम वीडियो द्वारा जारी किए गए वीडियो में निश्चित रूप से शो में नज़र आने वाले मजेदार दंगल की झलक देखने मिल रही है। इस बार शो का नाम रखा गया है लेट नाईट स्टैंड अप। गौरतलब है कि पिछली बार शो में हिस्सा लिया था सिंगर विशाल डडलानी, एक्ट्रेस रिचा चड्ढा, तापसी पन्नू, यूट्यूबर भुवन बाम और पॉलिटिशियन शशि थरूर ने।
शशि थरूर को स्टेज पर कॉमेडी करते देखना हर किसी के लिए बड़ा सरप्राइज़ था। इन सेलेब्स को मेंटॉर किया था ज़ाक़िर खान, अंगद रान्याल, आशीष शाक्या, कुणाल कामरा और रोहन जोशी ने। क्या आप जानना चाहते हैं कि इस सीज़न के पांच मेंटॉर - अबीश मैथ्यू, नीति पलटा, अतुल खत्री, समय रैना और सुमुखी सुरेश किस सेलेब के मेंटर बनेंगे? अधिक जानने के लिए यहाँ बने रहिए।


Click it and Unblock the Notifications











