फैंस के लिए बड़ी खबर, द फैमिली मैन का सीजन 2 जल्द, यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया सीरीज, 'द फैमिली मैन' की शानदार सफलता को देखते हुए प्राइम वीडियो इंडिया ने इस शो के दूसरे सीजन को हरी झंडी दे दी है। 'द फैमिली मैन' के सीजन 2 में श्रीकांत तिवारी को एक नये, दमदार, विरोधी के सामने उतारा गया है और यह एक रोमांचक, आकर्षक और एक्‍शन से भरपूर कहानी की पेश करेगा।

इस दौरान घर-परिवार, अपनेपन और मनमुटाव की चीजें जारी रहेंगी। सीजन 2 में साउथ इंडियन सुपरस्‍टार सामंथा अक्किनेनी डिजिटल डेब्‍यू करेंगी। जो कि मनमोहक, समीक्षकों द्वारा पसंद किये गये अभिनय के लिये मशहूर हैं।

सामंथा, पद्मश्री प्राप्‍त मनोज वाजपेयी, राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता, प्रियामणि के साथ पूरे देशभर के शानदार कलाकारों जैसे शारिब हाशमी, दर्शन कुमार, शरद केलकर, सनी हिंदूजा, श्रेया धनवंतरी, शादाब अली, वेदांत सिन्‍हा और महक ठाकुर के साथ शामिल हो रही हैं।

the family man

श्रीकांत तिवारी के रूप में मनोज वाजपेयी की भूमिका ने दर्शकों की बेचैनी बढ़ा दी कि आखिर आगे क्‍या होने वाला है। विजय सुब्रमण्यिम, डायरेक्‍टर तथा हेड, कंटेंट, अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया ने कहा, ''हमारे इंटरनेशनल ओरिजनल्‍स में स्‍पाई थिलर्स सबसे ज्‍यादा मशहूर जोनर है। हमें यह देखकर बेहद खुशी हुई कि 'द फैमिली मैन' के लिये भारत में उस वैश्विक चलन को रिक्रिएट किया गया।

यह बड़ी दिलचस्‍प बात है कि इस शो को भारत और विदेशों में भी पसंद किया गया। '‍द फैमिली मैन' भारत में हमारी सबसे ज्‍यादा देखी गयी ओरिजनल सीरीज है! हम 'द फैमिली मैन' के एक और सफल सीजन के लिये टैलेंटेड जोड़ी राज और डीके के साथ काम करने के लिये बेहद उत्‍सुक हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X