Inside edge 2 में भाईसाहब का कहर, विवेक ओबेरॉय की खतरनाक वापसी, डिटेल रिपोर्ट !
अमेजन प्राइम ओरिजिनल ने अपनी लोकप्रिय वेब सीरीज इनसाइड एज 2 का लांच कर दिया है। मुंबई में बुधवार को शो से जुड़े सभी स्टार्स एक साथ नजर आएं। जहां पर सीरीज के 11 मिनट की खास झलक दिखाई गई। पिछले सीजन का अहम और सस्पेंस से लकदक किरदार भाईसाहब इस बार सबके सामने आ गए हैं। इस भूमिका को आमिर बशीर निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों ने पिछले सीजन में चाहे भाईसाहब के चेहरे से जो उम्मीद की हो। अब इस किरदार को मैं निभा रहा हूं। ये काफी दिलचस्प है। दूसरी तरफ पहले सीजन में विक्रांत धवन के किरदार को मरा हुआ दिखाकर छोड़ा गया था। इस बार विक्रांत की वापसी पहले से ज्यादा खतरनाक हो रही है। विवेक ओबेरॅाय अपने किरदार के संबंध में कहते हैं कि विक्रांत से जो छीन लिया गया है।

वह सब उसे वापस चाहिए। वह एक घायल शेर की तरह वापसी कर रहा है। सीरीज के निर्देशक गुरमीत सिंह ने बताया कि इस बार क्रिकेट मैच पर पहले सीजन से अधिक फोकस होगा। हमने इसके लिए ओरिजनल ब्राॅडकास्ट टीम के साथ वास्तविक मैच फिल्माए हैं।
कलाकारों ने असली क्रिकेट खेला है। बता दें कि अंगद बेदी ने अरविन्द वशिष्ठ की भूमिका के लिए इस बार क्रिकेट की खास ट्रेनिंग ली है। वह कहते हैं कि इस बार आप सभी एक नए अरविन्द से मिलेंगे। वह खेल से प्यार करता है और उसके लिए नियम सबकुछ है। गौरतलब है कि इस बार सीरीज में विवेक ओबेरॅाय, तनुज विरवानी, अंगद बेदी और अमित सियाल दिलचस्प भूमिका में नजर आयेंगे। 6 दिसंबर से इसे प्रसारित किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications