अमेज़न सीरीज बेस्टसेलर Trailer, मिथुन चक्रवर्ती, श्रुति हासन, गौहर खान, अर्जन बाजवा दमदार कास्ट

By Filmibeat Desk

अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज बहुप्रतीक्षित आगामी अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ बेस्टसेलर का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। थ्रिलर और सस्पेंस से भरी इस सीरीज की कहानी पर्दे पर आपको एक खतरनाक राइड पर लेकर जाती है। मिथुन चक्रवर्ती, श्रुति हासन, अर्जन बाजवा, गौहर खान, सत्यजीत दुबे और सोनाली कुलकर्णी की झलक ट्रेलर को मस्ट वॅाच बनाती है। यह सीरीज एक दिलचस्प सायकोलॉजिकल थ्रिलर सस्पेंस व ड्रामा का घेरा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के अल्केमी प्रोडक्शन एलएलपी द्वारा प्रोड्यूज की गई।

मुकुल अभ्यंकर द्वारा निर्देशित है। अमेज़न प्राइम वीडियो पर 18 फरवरी, 2022 को इसे रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज की कहानी एक बेस्टसेलर के लेखक की है जो कि एक रहस्य से गुजरता है और फिल्म हर फ्रेम में खतरनाक मोड़ लेते हुए नजर आती है।

Bestseller Trailer

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि बेस्टसेलर वाला मेरा किरदार लोकेश प्रमाणिक दिलचस्प व्यवहार करने वाला एक अनोखा व्यक्तित्व है। मुझे उसकी तमाम सनकों के साथ यह रोल निभाने में बड़ा मजा आया। सीरीज में मौजूद अपने प्रतिभाशाली को-स्टार्स के साथ काम करके भी मैंने बेहतरीन समय गुजारा है। श्रुति हासन ने कहा कि मैंने स्क्रिप्ट देखी। मैं हमेशा एक महिलाप्रधान कहानी के साथ इस स्पेस में दाखिल होना चाहती थी और यह ऐसा किरदार निभाने का अद्भुत अवसर था।

अर्जन बाजवा कहते हैं कि बेस्टसेलर की स्टोरी एक ऐसी दास्तान है, जो दर्शकों को पूरी तरह से बांध कर रखेगी। हर कैरेक्टर बेहद खास है, जिसे डाइरेक्टर मुकुल अभ्यंकर के विजन से निर्देशित होकर हर प्रतिभाशाली कलाकार ने पर्फेक्शन के साथ निभाया है। गौहर खान ने अपनी राय साझा करते हुए कहा, "मैं बेस्टसेलर की टीम में कास्ट की जाने वाली शायद पहली आर्टिस्ट थी, क्योंकि सीरीज के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मेरे अंदर मयंका को देख लिया था। इस किरदार के साथ बहुत सारी महिलाएं खुद को आइडेंटीफाई करेंगी।

सत्यजीत दुबे ने बताया, "हर एक्टर का सपना होता है कि उसका काम ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे। मैं अमेजन प्राइम वीडियो पर बेस्टसेलर की ग्लोबल रिलीज को लेकर बड़ा उत्साहित हूं। यह एक जटिल और चुनौतीपूर्ण भूमिका थी"सोनाली कुलकर्णी ने कहा, "बेस्टसेलर के साथ मैं अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X