टीवी शो 'तेरे शहर मेंं' नजर आएंगे....'मिहिर वीरानी'!
[टेलीविजन] मिहिरा वीरानी....नाम याद आया? जी हां, मशहूर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' फेम अमर उपाध्याय एक बार फिर टेलीविजन में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हई है, लेकिन कहा जा रही है कि शो 'तेरे शहर में' के लिए उनसे संपर्क किया गया है।

खबरों के अनुसार, मिहीर विरानी की भूमिका निभाकर शोहरत पाने वाले टेलीविजन एक्टर अमर उपाध्याय से शो 'तेरे शहर में' के लिए संपर्क किया गया है। एक सूत्र के अनुसार, अमर को सीरियल में स्नेहा माथुर (गौतमी कपूर) के प्रेमी के रूप में लाने की बात चल रही है। स्नेहा एक विधवा है और उसकी तीन बेटियां हैं।
Do You Know: मिस इंडिया रह चुकीं हैं 'ये हैं मोहब्बतें' की यह एक्ट्रेस!
खबर है कि, स्नेहा की जिंदगी में एक नया आदमी दस्तक देगा, जो उसकी बनारस से बाहर निकलने में मदद करेगा। उसका किरदार स्नेहा के पति ऋषि से मिलता-जुलता होगा।
यहां दिलचस्प बात यह है कि अमर उपध्याय और गौतमी कपूर दोनों ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अभिनय कर चुके हैं। अमर ने जहां मिहिर के किरदार से लोकप्रियता पाई, वहीं गौतमी ने मुख्य किरदार स्मृति ईरानी (तुलसी) की जगह ली थी।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications











