बिग बॉस के घर में अमर उपाध्याय

बिग बॉस-5 में आने की खबर की पुष्टि करते हुए अमर ने कहा कि वो अंदर जाने के बाद हंगामा जरूर करेंगे। उन्हें लगता है कि अभी तक के एपिसोड काफी ठंडे रहे हैं, वो इसमें रोमांच जरूर भरेंगे। उन्होंने कहा कि उनके जाने से बिग बॉस के घर में मौजूद लड़कियां जरूर खुश होंगी। शक्ति कपूर को भी कुछ हद तक राहत मिलेगी। उनका कहना है कि घर के अंदर मौजूद लोगों का दिल काफी जवान है और उनकी मानसिकता से मैच खाता है। 37 वर्षीय अमर का कहना है कि वो बिग बॉस में किसी भी प्रकार के विवाद खड़े करने के बजाये लोगों को हंसाने के प्रयास करेंगे।
अमर के करियर की बात करें तो क्योंकि सास... के बाद उन्होंने धारावाहिक विरासत, चांद के पार चलो में मुख्य करदार निभाये। वहीं बड़े पर्दे पर धुंध- दि फॉग और एलओसी कार्गिल में भी काम किया।
सोमवार से बिग बॉस में एंट्री करने जा रहे अमर ने बताया कि बिग बॉस के पहले और चौथे सीजन में भी उन्हें ऑफर मिला था, लेकिन वन में वो विरासत सीरियल कर रहे थे और फोर में वो निजी कार्यों में व्यस्त थे। इस बार ऑफर स्वीकार कर लिया। अमर ने कहा कि वो बिग बॉस में नाम कमाने के लिए नहीं जा रहे हैं, वो उस जीवन को करीब से जीना चाहते हैं, जिसमें तीन महीने के लिए दोस्तों, रिश्तेदारों और पूरी दुनिया से संपर्क खत्म हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











