अमर ने बिग बॉस में की हद पार, सन्नी को किया किस
सन्नी ने इस घर में रह रहे अमर उपाध्याय पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जानबूझकर मुझे किस किया है। सन्नी अमर के इस बर्ताव से नाराज है।
सनी कहती है कि अमर ने मेरी मर्जी के बिना उनके हाथ पर किस किया जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। बिग बॉस के घर में अमर उपाध्याय को महिलाओं के साथ नजदीकी के कारण जाना जाता है। पिछले दिनों भी लियोन ने अमर पर एक इल्जाम लगाया था कि वो जान बूच कर उनके करीब आ रहे हैं।
दरअसल ये मौका था रेन डांस पार्टी का जिसके दौरान अमर उपाध्याय काफी दोस्ताना हो गए और सनी को अपनी बाहों में उठा लिया। अमर के इस व्यवहार से सनी काफी असहज हो गईं और उन्होंने इसका विरोध भी किया था।
इतना ही नहीं रेन डांस के दौरान जब अमर बिना किसी कारण ही जूही के करीब चले गए थे तब उन्होंने इस बर्ताव के लिए जूही से माफी मांगी थी और आगे से ऐसी हरकत के ना दोहराने का भी भरोसा जताया था।


Click it and Unblock the Notifications












