मेनकाओं के बीच कहीं बहक ना जाए स्वामी अग्निवेश के कदम : अमर सिंह

स्वामी अग्निवेश के बारे में अमर सिंह का मानना है कि स्वामी जी सचमुच ही हिम्मत वाले हैं। लेकिन एक सामाजिक कार्यकर्ता को अपना संकल्प नहीं भूलना चाहिये। मानों वो कह रहे हो कि अब आपको इस घर से कोई नहीं बचा सकता। इस घर में अच्छे अच्छे लोगों के चरित्र को उजागर किया है।
अमर नोट के बदले वोट घोटाला मामले में हाल ही में जमानत पर रिहा हुए है लेकिन उन्होंने बिग बॉस में खासी दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने कहा, बिग बॉस के घर में एक किन्नर सहित कई सुंदरियां हैं। सुंदरियों के सामने तो विश्वामित्र की भी तपस्या भंग हो गयी थी।
अग्निवेश को मेरी सलाह है कि विश्वामित्रा तो अपना संकल्प भूल गये थे लेकिन वह अपना संकल्प नहीं भूलें। अमर सिंह साफ लफ्जों में कह रहे हैं कि स्वामी जी बच कर कहीं सुंदरियों के बीच आपके कदम भी ना बहक जाए। देखते हैं अब आध्यात्म की बात करने वाले स्वामी कैसे बिग बॉस की चुनौतियों को स्वीकार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











