अमन वर्मा के पिता की एक्सी़डेंट में मौत, आज होनी थी अमन की शादी
एक्स बिग बॉस प्रतिभागी अमन वर्मा के पिता की एक एक्सीडेंट में बुरी तरह ज़ख्मी होने के बाद मौत हो गई। पूरा परिवार इस समय सदमे में है। 20 अप्रैल को अमन वर्मा शादी के बंधन में बंधने वाले थे जिसकी तैयारियां चल रही थी।
एक ऑनलाइन पोर्टल से बात करते हुए अमन ने कहा कि हम सब अभी गहरे सदमे में हैं और कोई बात नहीं कर सकते। फिलहाल शादी टाल दी गई है।

अमन वर्मा के पिता कर्नल वाई के वर्मा की कल रात कार हादसे में मृत्यु हो गई। अमन के एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि वो उनकी शादी के लिए काफी उत्साहित थे और जल्द से जल्द उन्हें शादी करते देखना चाहते थे।
पूरे परिवार के लिए इस समय काफी कठिन समय है। हम दिवंगत की आत्मा के लिए प्रार्थना करते हैं। ईश्वर अमन और उनके परिवार कष्ट को सहने की शक्ति दे।


Click it and Unblock the Notifications












