'लाडो' के नये खलनायक अमन वर्मा

By Jaya Nigam

अभिनेता अमन वर्मा ने अपने अभिनय का सफ़र छोटे परदे से ही आरंभ किया था। देखने में आकर्षक अमन ने जब भी किसी धारावाहिक मे अभिनय किया है, दर्शको ने हमेशा उसे सराहा है। चाहे वो ''क्योंकि सास भी कभी बहू थी'' हो ''कुमकुम'' हो या ''विरासत''।

अब अमन को दर्शक एक बार फिर देखेगें कलर्स पर प्रसारित लोकप्रिय धारावाहिक ''लाडो-न आना इस देस'' में। इस धारावाहिक की टीआरपी को बेहतर सहारा देने के लिए अमन बहुत ही खतारनाक खलनायक बन कर आ रहे हैं।

अमन अम्मा जी की सत्ता को पूरी तरह से हिला कर रख देंगे। आने वाले एपिसोड में अमन अपने नये रंग दिखाएंगे। वैसे आपको बता दे कि अमन पहली बार किसी धारावाहिक में विलेन का किरदार नही कर रहे हैं। इससे पहले भी वो 'विरासत' में विलेन बन चुके हैं। 'विरासत' में अभिनय के लिए उन्हें बहुत प्रशंसा मिली थी।

उन्होंने अब तक 'पचपन खम्भे लाल दीवारे, शांति, औरत, दुश्मन, खुल जा सिम सिम, पास हो तुम दूर भी, कहता है दिल, कुमकुम, जस्सी जैसी कोई नहीं , तीन बहूरानियां, सुजाता, बेताब दिल की तमन्ना है, देवी, आदि धारावाहिकों में काम किया है। उन्होने संगीत के कार्यक्रम को भी बहुत ख़ूबसूरती से पेश किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X