एसपी के किरदार से अमन की टीवी पर वापसी
टीवी की दुनिया का एक बड़ा नाम है अमन वर्मा। जिन्होंने छोटे पर्दे पर कॉमेडी, एक्शन और निगेटिव किरदार बखूबी निभाये हैं। एक बार फिर से वह नये रूप-रंग में लोगों के सामने प्रकट होने वाले हैं। टीवी शो 'हमने ली है शपथ' में बहुत जल्द अमन वर्मा की एंट्री होने वाली है। इस शो में अमन वर्मा एक एसपी के किरदार में कड़क मिजाजी के रूप में नजर आने वाले हैं। पहली बार किसी क्राइम बेस्ड प्रोग्राम में नजर आने के लिए तैयार अमन वर्मा ने फिलहाल कहानी और एंट्री के बारे में कुछ कहा नहीं हैं।
एकता कपूर के साथ प्रेम की बातों को लेकऱ चर्चा में रहने वाले अमन वर्मा का यह शो लाइफ ओके पर प्रसारित होगा। मालूम हो कि टीवी सुपर स्टार अमन वर्मा और टीवी क्वीन एकता कपूर के बीच में नजदीकियों की बातें बीते जमाने की खास सुर्खियां रहे हैं। काफी समय से अमन वर्मा भी टीवी पर दिखायी नहीं दिये थे, लेकिन इस बारे में उनका कहना था कि वो लंबे अरसे से अच्छे रोल की तलाश में हैं, जैसे ही मौका मिलेगा वो वापस आयेंगे और शायद एसपी का रोल उनके मन के माकिफ है तभी तो उनकी वापसी हो रही है।

मेरे और एकता के बीच कभी भी ना कुछ था, ना है और ना ही कभी हो सकता है। एकता कपूर के साथ नए काम को करने को लेकर अमन कहते हैं 'यदि वो कोई प्रपोजल मुझे देती हैं तो मैं जरूर करूंगा। उनके साथ काम करने की केवल एक शर्त है कि आप किरदार में जान फूंकने से पीछे न हटें। और मै वो कर सकता हूं लेकिन एकता का काम मुझे मेरे कौशल से मिलेगा ना कि दोस्ती के कारण।


Click it and Unblock the Notifications











