Sshhh PHOTOS: अमन वर्मा ने की इस टीवी एक्ट्रेस से सीक्रेट सगाई, तस्वीरें वायरल
[टेलीविजन] एक्स बिग बॉस 9 कंटेस्टेन्ट और एक्टर अमन वर्मा ने चुपचाप और सादे समारोह में टीवी एक्ट्रेस वंदना लालवानी से सगाई कर ली है। हालांकि इनकी सगाई की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं। अमन वर्मा बिग बॉस 9 से निकलने के बाद न्यूज़ में नहीं रहे इसलिए अचानक उनकी सगाई की तस्वीरों ने सबको चौका दिया।
अमन ने बेहद सादे समारोह में वंदना लालवानी से सगाई कर ली है। समारोह घर पर ही हुआ और तस्वीरों में केवल दोनों परिवारों के बड़े लोग दिख रहे हैं। अमन और वंदना तस्वीरों में काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
[टीवी के सबसे क्यूट कपल ने की सगाई, देखिए तस्वीरें]
वंदना लालवानी टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। वंदना कई टीवी सीरियलों में जैसे डोली सजा के रखना, केसरिया बालम आवो हमारे देश, सीआईडी, लो हो गई पूजा इस घर की, क्राइम पैट्रॉल आदि में काम कर चुकी हैं।
वहीं अमन वर्मा को किसी के भी परिचय की ज़रूरत नहीं है। वो टीवी और फिल्मों का जाना माना चेहरा हैं। सगाई 14 दिसंबर को हुई और अभी तक किसी को भी इसकी खबर नहीं थी।
देखिए वंदना और अमन की सगाई की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











