अमन वर्मा और वंदना ललवानी लेने जा रहे हैं तलाक, सामने आई 9 साल पुरानी शादी की टूटने की वजह

Aman Verma and Vandana lalwani are getting divorce: बॉलीवुड वर्ल्ड हो या क्रिकेट की दुनिया पिछले कुछ दिनों से दिल दुखाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। पहले हार्दिक पांड्या और नताशा का तलाक फिर धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल इसके बाद गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें तेज हुईं। वहीं अब एक और इंडस्ट्री का सितारा तलाक लेने जा रहा है। जैसे ही यह खबर सामने आई फैन्स के तो होश ही उड़ गए।
नहीं जोड़ पाए रिश्ता
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म बागबान में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी के बड़े बेटे के किरदार में नजर आए अमन वर्मा अब जल्द ही तलाक लेने जा रहे हैं। जी हां, खबरों की मानें तो अमन वर्मा और वंदना ललवानी की शादी को अभी 9 साल ही हुए हैं और अब दोनों ने ही अलग होने का फैसला कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया कि रिपोर्ट के मुताबिक कपल के करीबी सूत्रों ने दोनों के तलाक को कंफर्म किया है। सूत्रों का कहना है कि दोनों के रिश्ते में लंबे समय से खटास पैदा हो गई थी दोनों ने काफी कोशिश की कि वह इस रिश्ते को बचा लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
शादी के कुछ समय बाद ही शुरू हो गए थे मतभेद
बदा दें कि कपल ने साल 2016 में शादी की थी, लेकिन उसके बाद से ही दोनों से बीच मतभेद हो गए दोनों ने अपनी फैमिली बनाने की कोशिश भी की थी, लेकिन कुछ भी पहले जैसा नहीं हुआ। सोर्स की माने तो वंदना ने ही तलाक की अर्जी डाली है। फिलहाल तो अमन वर्मा ने इस मुद्दो के लेकर किसी तरह के बयान को देने से मना कर दिया है। ईटाइम्स ने जब अमन वर्मा से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि वह अभी कुछ कहना नहीं चाहेंगे वह सही समय आने पर अपने वकील के जरिए बात रखावएंगे।
शूटिंग के दौरान हुई थी मुलाकात
आपको बता दें कि दोनों की लव मैरिज हुई थी। दोनों पहली बार साल 2014 में मिले थे। दोनों की मुलाकात 'हम ने ली है शपथ' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने अगले साल 2015 में अपना रिश्ता ऑफिशियल कर सगाई कर ली और साल 2016 में शादी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications











