अमन गुप्ता और अनुपम मित्तल ने उड़ाया पाकिस्तानी शार्ट टैंक का मजाक, बोले- 'हंसी आ रही है..'

Pakistan Shark Tank- पाकिस्तान में कभी कभी कुछ ऐसा होता है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। बता दें कि लोग उनका मजाक भी बनाते हैं। इस वक्त शार्क टैंक पाकिस्तान को लेकर चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है कि ये पाकिस्तान के लोगों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।
लेकिन इस बीच शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल और अमन गुप्ता ने इस शो का जमकर मजाक उड़ाया है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें जजों का कहना है कि ये काफी फनी था और टेक्निकली काफी गलत था। वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको कई हैरान करने वाली बातें मिलेंगी।
कैसा है वीडियो
इस वीडियो में अमन गुप्ता कहते हैं कि किसी ने इस रील को लेकर मुझे टैग किया था। कोई था जो कह रहा था कि 300 करोड़ रुपए पाकिस्तान के लिए क्या हैं, वो काफी इंट्रेस्टिंग था।
अनुपम मित्तल ने कहा कि, मैने कुछ क्लिप्स देखे और मुझे तो बहुत हंसी आई थी। भाई वहां हो क्या रहा है। कुछ ऐसी चीजें भी थीं जो कि टेक्निकली काफी गलत थीं। लेकिन अगर सीरियस होकर बात किया जाए को अगर हम एक देश की तरह इकॉनिमकली स्ट्रॉंग होना चाहते हैं तो हमारे पड़ोसी देश भी स्ट्रॉग होने चाहिए।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और कुछ ऐसा कह रहे हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। एक ने लिखा है, ''ठीक है, यह श्री मित्तल की बहुत अच्छी अंतर्दृष्टि थी।'' एक ने लिखा, ''वो बिल्कुल सही कह रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''पाकिस्तान की सबसे ऊंची शार्क एनवाई इन्वेस्टमेंट की है।'' एक ने लिखा, ''पाकिस्तान में ये कब से शुरु हो गया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











