Aman Dhaliwal Attacked: 'जोधा अकबर' के एक्टर पर दिन दहाड़े चाकू और कुल्हाड़ी से हुआ हमला, वीडियो हुआ वायरल

Aman Dhaliwal Attacked: बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में काम करने वाले अमन धालीवाल पर हाल ही में जानलेवा हमला हुआ है। हमलवार ने उन पर कुल्हाड़ी से वार किए, उन्होंने अपनी हिम्मत दिखाते हुए सिरफिरे को जमीन पर पटक दिया।

Aman Dhaliwal Attacked

Aman Dhaliwal Attacked: जोधा अकबर से लोगों के दिलों में छाने वाले पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल पर हाल ही में यूएसए में एक जिम के अंदर हमला किया गया था। इस घटना का एक चौंकाने वाला वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला तब हुआ जब 'एक कुड़ी पंजाब दी' के अभिनेता जिम में वर्कआउट कर रहे थे। हमले के बाद अमन को कई टांके लगे हैं। जोधा अकबर अभिनेता कथित तौर पर वर्तमान में अस्पताल में भर्ती है और हमले से उबर रहे हैं।

अमन पर हुआ हमला
अमन पर हुए हमले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में, आरोपी आसपास के लोगों से पानी मांगता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि अमन चाकू और कुल्हाड़ी की नोंक पर हैं। कुछ समय बाद, एक्टर सही मौका पाते ही घूमते हैं और आरोपी को जमीन पर गिरा देते हैं और तभी आसपास मौजूद लोग दौड़े चले आते हैं और उसे भागने नहीं देते। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया और आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया।'जोधा अकबर' स्टार अमन धालीवाल पर हमले की घटना अमेरिका में 3685 ग्रैंड ओक्स स्थित प्लैनेट फिटनेस जिम में सुबह हुई।

कौन हैं अमन धालीवाल

पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम करने वाले अमन धालीवाल पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले हैं। अमन ने 'बिग ब्रदर' और 'जोधा अकबर' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। फिल्म जोधा अकबर में उन्होंने राजकुमार रतन सिंह की भूमिका निभाई थी। वह 'इश्क का रंग सफेद', 'पोरस' और 'विघ्नहर्ता गणेश' जैसे टीवी शो में दिखाई दिए। मॉडल से अभिनेता बने इस एक्टर को एक एक्शन हीरो के रूप में जाना जाता है। अमन गॉड्स ओन डेविल और स्कॉर्नड जैसी हॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में आर्ट अकैडमी के साथ थिएटर किया है। अमन ने दिल्ली के एक मेडिकल कॉलेज से रेडियोलॉजी में ग्रेजुएशन और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया है।

पंजाबी फिल्मों में भी किया काम
अमन ने पंजाबी फिल्मों में काम किया है।'जोगिया वे जोगिया' सॉन्ग में मॉडल के तौर पर शुरू करने के बाद उनको पहचान मिली। उन्होंने आज दे रांझे, इक कुड़ी पंजाब दी और जट बॉयज पुट जट्टान डे जैसी पंजाबी फिल्में भी की हैं।

Read more about: aman dhaliwal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X