चाचा Anu Malik पर भड़के अमाल मलिक, पिता संग हुए धोखे से टूटा परिवार… बचपन की कहानी सुन कांप उठे लोग!

Amaal Mallik Anu Malik Controversy: सलमान खान के शो में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने अपने निजी जीवन के कुछ चौंकाने वाले राज खोले। उन्होंने बताया कि उनके चाचा और मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक के साथ उनके रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे।
पिता के साथ हुआ बड़ा धोखा
अमाल ने कहा कि उनके पिता डब्बू मलिक के साथ अनु मलिक ने बहुत गलत किया था। उन्होंने एक घटना साझा की कि कैसे उनके पापा को एक गाने की रिकॉर्डिंग के लिए बुलाया गया था। लेकिन बाद में पता चला कि वही गाना पहले ही उदित नारायण की आवाज़ में रिलीज़ हो चुका था। अमाल के मुताबिक, अनु मलिक ने पापा को सिर्फ दिखावे के लिए रिकॉर्डिंग करवाई और यह यकीन दिलाया कि उन्हें मौका दिया जा रहा है। इस धोखे से उनके पिता पूरी तरह टूट गए और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए दवाइयां लेने लगे।
बचपन का डरावना एक्सपीरिएंस
अमाल ने अपने बचपन का एक दर्दनाक किस्सा भी याद किया। सात साल की उम्र में जब जुहू में बाढ़ आई थी, तब वह छाती तक पानी में फंसे हुए थे। उन्होंने मदद के लिए अपने चाचा के परिवार की ओर हाथ हिलाया, लेकिन उन्होंने कार का दरवाज़ा बंद कर लिया और आगे बढ़ गए। अमाल ने कहा कि यह घटना उनके दिल पर गहरा ज़ख्म छोड़ गई और यही वजह है कि वह आज भी अंदर से आक्रामक रहते हैं।
मां के स्ट्रगल की कहानी
उन्होंने अपनी मां के संघर्षों के बारे में भी बताया। अमाल ने कहा कि संयुक्त परिवार में रहते हुए उनकी मां ने बेहद मुश्किल हालात झेले। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनसे लगातार काम करवाया जाता था। एक दिन गुस्से और दर्द में उनकी मां ने अलमारी पर हाथ मार लिया और खुद को चोट पहुंचा ली।
परिवार में कड़वाहट
अमाल ने आगे कहा कि पहले उनके परिवारिक रिश्ते बेहद मजबूत थे, लेकिन समय के साथ कड़वाहट आ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके चाचा का दिल बहुत कठोर है और उनकी चाची ने भी रिश्तों में खटास डालने का काम किया।
पिता की दरियादिली पर गर्व
हालांकि, इन सबके बीच उन्होंने अपने पिता की उदारता और अपनी मां की हिम्मत को उनकी असली ताकत बताया। अमाल ने कहा- 'आज भी मेरे पापा जैसा दिलदार इंसान कोई नहीं है।'


Click it and Unblock the Notifications