Bigg Boss 19 में आया बड़ा ट्विस्ट! सबको चौंकाते हुए अमाल मलिक बाहर, फिनाले की ट्रॉफी अब किसके हाथ?

Amaal Mallik Eliminated Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले की रेस से अमाल मलिक बाहर हो गए हैं। लंबे समय तक फैंस की अटकलें और चर्चा के बाद अब यह खबर पक्की हो गई है। अमाल के बाहर होने के बाद अब शो के टॉप 4 फाइनलिस्ट्स हैं- गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे और फरहाना भट्ट।
अमाल का बाहर होना कई दर्शकों के लिए चौंकाने वाला रहा क्योंकि पूरे सीजन में उन्हें सबसे मजबूत और पसंदीदा कंटेस्टेंट माना जा रहा था। अब उनका सफर पांचवें स्थान पर खत्म हुआ।
अमाल मलिक कौन हैं?
अमाल मलिक का जन्म 16 जून 1990 को मुंबई में हुआ था। वह बॉलीवुड में म्यूजिक कंपोजर और सिंगर के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने 'कबीर सिंह', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'एयरलिफ्ट' जैसी हिट फिल्मों में म्यूजिक दिया है। 2019 में उन्हें बेस्ट म्यूजिक एल्बम के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।
बिग बॉस 19 के टॉप 4 फाइनलिस्ट्स
अमाल के बाहर होने के बाद अब टॉप 4 फाइनलिस्ट्स हैं- गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणीत मोरे और तान्या मित्तल। अब देखना दिलचस्प होगा कि अगले एलिमिनेशन में किसका सपना खत्म होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तान्या और प्रणीत भी बाहर हो सकते हैं। इसके बाद ग्रैंड फिनाले का आखिरी मुकाबला गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच होगा।


Click it and Unblock the Notifications











