अली गोनी ने बताई अपने और नताशा स्तांकोविक के अलग होने की वजह, बोले- वो मुझे परिवार से अलग करना...

Aly Goni

Aly Goni told the reason of brekup with Natasha Stankovic: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अली गोनी इन दिनों लाफ्टर शेफ शो में नजर आ रहे हैं। अपने काम के अलावा भी अली अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि अली इस समय जैस्मिन भसीन को डेट करे हैं। दोनों की क्यूट जोड़ी फैन्स को बेहद पसंद आती है, लेकिन अपने प्रजेंट रिलेशनशिप के अलावा अली गोनी अपने पास्ट रिलेशन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बता दें कि अली गोनी नताशा स्तांकोविक को डेट कर चुके हैं, लेकिन दोनों का ब्रेकअप आज भी चर्चाओं में है।

बता दें कि नताशा स्तांकोविक और अली गोनी दोनों नच बलिए सीजन 9 का हिस्सा रह चुके हैं। शो में भले ही दोनों साथ में थे, लेकिन तब तक दोनों का ब्रेकअप हो चुका था। उस समय अली अपने ब्रेकअप की वजह से काफी परेशान थे। अली ने बताया भी था कि वह नताशा स्तांकोविक से बेहद प्यार करते थे, लेकिन किसी वजह से दोनों के बीच दरार पड़ गई थी।

वहीं हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट शो में अली गोनी ने खुलासा किया है कि आखिर उनका ब्रेकअप क्यों हुआ। अली कहते हैं कि इससे पहले जो मेरा रिलेशनशिप था वह भी सीरियस था। ब्रेकअप के पीछे की वजह यह थी कि उन्होंने कहा था कि फ्यूचर में जब हम शादी करेंगे तब हम फैमिली से अलग हो जाएंगे। उनकी यह बात मुझे नहीं जमी। मैंने उनसे कहा कि मैं एक ही लड़का हूं मैं फैमिली के बिना नहीं रह सकता और हमारा फिर ब्रेकअप हो गया। आपको बता दें कि अली गोनी और नताशा स्तांकोविक 5 साल डेट करने के बाद अलग हुए थे। वहीं अली से अलग होने के बाद नताशा स्तांकोविक ने कुछ साल बाद हार्दिक पांड्या से शादी की थी, लेकिन अब हार्दिक और नताशा का भी तलाक होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X