..................... Aly Goni Reveals when he was born in the hospital an encounter was going on outside - Hindi Filmibeat

'अस्पताल में मेरा जन्म हो रहा था और बाहर गोलियां चल रही थी.. बंद कमरे में..' मशहूर स्टार ने खड़े किए रोंगटे

Aly Goni On Childhood

Aly Goni On Childhood: अली गोनी टीवी के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि इस समय उनको कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ में देखा जा रहा है। उनके मजाकिया अंदाज को भी फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन आप भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट के दौरान अली ने अपनी जिंदगी से जुड़े हुए कई खुलासे किए।

अली गोनी ने बताया कि "मैं जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखता हूं और भारत में आज भी लोग कश्मीर को बहुत अलग जगह माना करते हैं। तब कश्मीर से ज्यादा लोग बाहर नहीं निकला करते थे। अभी के समय पर कश्मीर में बच्चे फिर भी अच्छी जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन जब मैं छोटा था तो मेरा बचपन सिर्फ कर्फ्यू में निकला।"

अभिनेता ने बताया कि "जिस दिन मैं पैदा हुआ था तब वहां का माहौल काफी बिगड़ा हुआ था। मैं श्रीनगर के जिस अस्पताल में पैदा हुआ तब अस्पताल के बाहर एनकाउंटर चल रहा था। मेरी मम्मी की डिलीवरी हो रही थी और बाहर एनकाउंटर हो रहा था। मेरे जन्म के समय पर मेरी मां किसी एक रिश्तेदार के साथ में अस्पताल में थी।"

अली बताते हैं कि "मेरा पूरा परिवार घर में फंसा हुआ था क्योंकि वहां पर कर्फ्यू लगा हुआ था। मेरे घर में किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके घर में बेटा हुआ है। तब फोन नहीं हुआ करते थे और किसी को दो दिन तक यह पता नहीं चला कि घर में बच्चा हुआ है। मैं ऐसे माहौल में बड़ा हुआ हूं और महीने में दो से तीन दिन में ही स्कूल जाता था।"

अभिनेता बताते हैं कि "बाकी के दिन वहां पर कर्फ्यू लगा रहा था और मेरे पिता को इस बात का एहसास हुआ कि बच्चों के लिए यह जगह सुरक्षित नहीं है। इसीलिए फिर हम जम्मू जाकर शिफ्ट हो गए थे। कश्मीर से जम्मू का माहौल काफी अलग है और फिर मैंने वहां पर अच्छे से स्कूल जाना शुरू कर दिया था। मैं दुनिया से मिलने लगा क्योंकि कश्मीर में तो मैं और मेरी बहन घर में बंद रहते थे। वहां पर कभी भी अटैक हो जाया करता था।"

अली ने बताया कि "जब हम कश्मीर से जम्मू जाकर शिफ्ट हो गए थे तो बहुत बुरा वक्त था। हमारे परिवार ने सब कुछ छोड़कर वहां से निकलने का तय किया। पापा को अपनी फैक्ट्री और बिजनेस सब वहीं पर छोड़ना पड़ गया। लेकिन आज के समय में लोग कहते हैं कि कश्मीरी पंडितों के साथ में बहुत बुरा हुआ। लेकिन यह पूरा सच नहीं है क्योंकि बड़ा सभी के साथ में हुआ है।"

अभिनेता कहते हैं कि "जो भी लोग तब गलत चीजों में इंवॉल्व नहीं हुआ करते थे वह सभी लोग अपने-अपने घर छोड़कर बच्चों को लेकर कश्मीर से बाहर चले गए थे। जिससे कि बच्चों को सीकर फ्यूचर दिया जा सके। हमने भी अपना घर छोड़कर कश्मीर से निकलने का तय किया और मेरे पिता ने भी नहीं चाहा था कि उनका बेटा किसी गलत चीज में फंस जाए।"

अली बताते हैं कि "पापा भी मेरे यंग हुआ करते थे और उन्हें भी प्रॉब्लम हो सकती थी। वह फेज बहुत ज्यादा खतरनाक था और वापस जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए हमें बहुत ज्यादा वक्त भी लग गया था।"

Read more about: aly goni television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X