..................... Aly Goni Revealed That Puja Is Not Allowed In The Muslim Religion - Hindi Filmibeat

'पूजा करना मेरे धर्म के खिलाफ है...,' जब गणपति बप्पा के जयकारे ना लगाने पर ट्रोल हुआ ये एक्टर, कही ये बात

Aly Goni: टीवी इंडस्ट्री का क्यूट कपल कहे जाने वाला अली गोनी और जैस्मिन भसीन का रिश्ता काफी ज्यादा लोकप्रिय है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिग बॉस में दोनों का लव कन्फेस हुआ था और दोनों के रिश्ते में कभी भी धर्म आड़े नहीं आया।

Aly Goni

जब अली गोनी को किया गया था ट्रोल

अली गोनी और जैस्मिन एक दूसरे के धर्म का पूरा सम्मान करते हैं और इसके बावजूद भी उनको लेकर कोई ना कोई विवाद जरूर होता है। एक बार अली गोनी को गणपति पूजा में बप्पा के जयकारे ना लगने पर भी काफी ट्रोल किया गया था।

लेकिन बाद में अली गोनी ने एक पॉडकास्ट में इस बात का जवाब दिया था और सफाई में कहा था कि उनके धर्म में पूजा करना सही नहीं होता है। लेकिन वह हर एक धर्म का सम्मान करते हैं।

कभी पूजा में शामिल नहीं होते थे अली

अली गोनी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा था कि "मैं अगर मस्जिद नमाज पढ़ने के लिए जाऊं और वहां पर अपने नॉन मुस्लिम दोस्त को लेकर जाऊं तो उसे क्या पता कि क्या करना है। इसीलिए मैं उसे मस्जिद लेकर ही नहीं जाऊंगा क्योंकि उसको क्या पता वहां पर क्या और कैसे करना पड़ता है। वैसे भी मैं कभी भी पूजा में नहीं जाता था।"

हर धर्म का सम्मान करते हैं अली

अभिनेता ने इस पर आगे बातचीत करते हुए कहा कि "ऐसा इसीलिए क्योंकि मुझे नहीं पता था कि वहां पर क्या करना पड़ता है। इसीलिए मेरे धर्म में इस बात की अनुमति नहीं है कि हम पूजा करें। हम नमाज पढ़ते हैं और दुआएं करते हैं।"

अली गोनी ने आगे बताया कि "कुरान में लिखा हुआ है कि हर किसी के धर्म का सम्मान करना चाहिए। हमें हर किसी की इज्जत करनी चाहिए। मैं ऐसा ही करता हूं और मैं तो पला-बढ़ा भी हिंदू हूं।"

साथ में रहते हैं अली-जैस्मिन

अली गोनी और जैस्मिन भसीन साथ में ही रहते हैं। उनके घर में दोनों धर्म का सम्मान किया जाता है। उनके घर में एक खास टेबल बनी हुई है जिस पर कुरान की आयतें और गुरु नानक की फोटो भी रखी हुई है। जैस्मिन, अली के परिवार के भी काफी करीब हैं और उन्हें कई बार साथ में भी देखा जा चुका है। फैंस के बीच भी यह जोड़ी काफी हिट मानी जाती है।

Read more about: aly goni jasmin bhasin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X