विकी कौशल- जैस्मिन भसीन के नाम पर बड़ा फ्रॅाड, अली गोनी ने किया भंडाफोड़, फेक पोस्टर से खुलासा
बिग बॅास 14 फेम अली गोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इस बार अली गोनी एक फेक कास्टिंग कंपनी का खुलासा किया है। जो कि जैस्मिन भसीन और विकी कौशल के नाम पर किया जा रहा है। अली गोनी ने साफ तौर पर कहा है कि ये एक बड़ा फ्रॅाड है।
इसकी जानकारी अली गोनी ने सोशल मीडिया पर लोगों को सावधान करने के लिए भी शेयर की है। ये मामला शुरू हुआ है कास्टिंग कंपनी से। इस कंपनी ने दावा किया है कि जैस्मिन भसीन को विकी कौशल के साथ एक खास प्रोजेक्ट मिला है। इतना ही नहीं इससे जुड़ा हुआ एक पोस्टर भी शेयर किया गया है।

जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि नेटफ्लिक्स पर आने वाली एक वेब सीरीज के लिए लड़के और लड़कियों की जरूरत है। इस पोस्ट में प्रोजेक्ट का नाम बताया गया है- टू हॅाट टू हैंडल। नीचे लिखा गया है कि इसमें कुछ बोल्ड सीन भी हो सकते हैं। कुछ साधारण सीन भी होंगे। जिस पर ये प्रोजेक्ट सामने आएगा उसका नाम नेटफ्लिक्स इंडिया बताया गया है।
साथ में आईडी भी दी गई है। जिस पर लोग काम के लिए अपना पोर्टफोलियो भेज सकते हैं। अली गोली ने ये पूरी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। और बोला है कि ये पूरी तरह से फ्रॅाड है। अली गोनी का ये पोस्ट वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
अली गोनी ने इस पोस्ट का स्क्रीनशॅाट शेयर करके इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की है सभी से सावधान होने की अपील भी की है।गौरतलब है कि जैस्मिन भसीन के साथ अली गोनी अपने प्यार का इजहार बिग बॅास 14 के दौरान कर चुके हैं। दोनों ने साथ में एक म्यूजिक वीडियो तू भी सताया जाएगा किया था। राहुल वैद्य का गाया हुआ गाना अली भी सामने आया। इसे फैंस ने काफी पसंद किया है।


Click it and Unblock the Notifications












