Aly Goni ने Hrithik Roshan की एक्स वाइफ को लेकर कहा-'वो मेरे भाई के साथ है और हमारे परिवार में...'

Aly Goni On Sussanne Khan: अर्सलान गोनी और सुजैन खान की जोड़ी आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती है। वे काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुजैन की पहली शादी ऋतिक रोशन से हुई थी और 2013 में उनका तलाक हो गया।ऋतिक अब सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं। सुजैन अर्सलान के परिवार के बहुत करीब रही हैं।
टीवी के पॉपुलर कपल अली गोनी और जैस्मीन भसीन भी सुजैन के काफी करीब हैं। वे एक साथ एक खुशहाल परिवार की तरह दिखते हैं। अली और जैस्मीन को भी बहुत पसंद किया जाता है और हर कोई उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अली और जैस्मीन ने हाल ही में सुजैन खान के बारे में खुलकर बात की।
उन्होंने ईटाइम्स से बात की और अली ने कहा कि सुज़ैन उनके परिवार में बहुत पॉजिटिविटी लाती हैं। उन्होंने उनके काम और उनकी क्रिएटिविटी की भी तारीफ की। उन्होंने यह भी कहा कि सुजैन उनके भाई अर्सलान की जिंदगी और उनके परिवार में भी ढेर सारी खुशियां लेकर आई हैं। जैस्मीन ने यह भी कहा कि सुजैन उनके परिवार की लाडली हैं।
आपको बता दें, अली और जैस्मीन खतरों के खिलाड़ी के बाद से अच्छे दोस्त हैं। जैस्मीन को बिग बॉस 14 में देखा गया था और बाद में अली ने उनके लिए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की। हालांकि, उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और आज वो इंडस्ट्री के बेहतरीन कपल में सकते हैं।
जैस्मीन भसीन ने इस बार पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की और उन्हें कई और दिलचस्प प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है। सुजैन खान की बात करें तो वह एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह और ऋतिक रोशन दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत हेल्दी रिलेशनशिप में हैं और अपने बेटों रेहान और रिधान के लिए अच्छे आधुनिक माता-पिता होने का एग्जांपल दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











