Aly Goni ने उड़ाया युजवेंद्र चहल की दोस्त RJ Mahvash का मजाक, बोले- खुद को लकी बोलने वाली लड़की...

Aly Goni

Aly Goni made fun of RJ Mahvash: टीवी के जाने माने एक्टर और मॉडल अली गोनी (Aly Goni) अपने बेबाक अंदाज और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वैसे तो अली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चाओं में रहते हैं, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी आते ही छा जाते हैं। कभी वह वेकेशन पर जाते हैं तो कभी वह अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ फोटोज शेयर कर तारीफें बटोरते हैं।

अली गोनी ने उड़ाया चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का मजाक
लेकिन हाल ही में अली गोनी (Aly Goni) ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में देखा जा सकता है कि वह टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान स्टेडियम में आईं लड़कियों को लेकर खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे हैं। अली गोनी अपनी स्टोरी में लिखते हैं- टीम इंडिया और कोच की कोई मेहनत नहीं। हर भारतीय लड़की जो स्टेडियम में थी...सोशल मीडिया पर लिखती है- मैं लकी हूं जिससे टीम जीती। बता दें कि अली गोनी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह पोस्ट
बता दें कि अली गोनी (Aly Goni) की इस पोस्ट को नेटिजंस युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड (RJ Mahvash) के इंस्टा पोस्ट से जोड़ रहे हैं। दरअसल आरजे महवाश ने अपने इंस्टा पर चहल के साथ के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे। उसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था- 'कहा था ना जिता के आउंगी। मैं टीम इंडिया के लिए बहुत लकी हूं' नेटिजंस का मानना है कि आरजे महवाश के इस पोस्ट के बाद अली गोनी ने तंज कसते हुए यह स्टोरी शेयर की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X