जैस्मिन के साथ 'गणपति बप्पा मोरया' ना बोलने पर Aly Goni ने दिया रिएक्शन, कहा- 'ये सब हमारे धर्म में नहीं होता'

Aly Goni

Aly Goni Ganpati controversy: बिग बॉस फेम और एक्टर अली गोनी हाल ही में मुंबई में अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ गणपति उत्सव में शामिल हुए। लेकिन जब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे 'गणपति बप्पा मोरया' का जाप करते नजर नहीं आए, तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

इस विवाद पर अब अली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। फिल्मीग्यान को दिए इंटरव्यू में अली ने बताया कि उनकी चुप्पी जानबूझकर नहीं थी।

अली का रिएक्शन

उन्होंने कहा- "मुझे पता ही नहीं चला कि सब लोग क्या कर रहे हैं। मैं अपने ही ख्यालों में खोया हुआ था। यह पहली बार था जब मैं गणपति उत्सव में गया था, इसलिए मुझे ठीक से समझ नहीं आया कि वहां मुझे क्या करना चाहिए। मैं हमेशा सोचता हूं कि कहीं कुछ गलत न कर बैठूं।"

अली ने आगे साफ किया- "मेरे धर्म में पूजा करना नहीं होता, हम नमाज़ पढ़ते हैं और दुआ करते हैं। लेकिन कुरान में साफ लिखा है कि हर धर्म का सम्मान करना जरूरी है और मैं वही करता हूं।"

क्या है मामला

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि जब सभी लोग नारे लगा रहे थे और नाच रहे थे, तब अली खामोश खड़े रहे। यहां तक कि जब जैस्मिन ने उन्हें शामिल होने को कहा, तब भी उन्होंने हिस्सा नहीं लिया।

एक और वीडियो में अली पारंपरिक कपड़ों में जैस्मिन और निया शर्मा के साथ पोज देते दिखे। वहां भी जब भीड़ 'गणपति बप्पा मोरया' का नारा लगा रही थी, तब भी अली शांत रहे।

इन वीडियोज के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया। कुछ लोगों ने अली की आलोचना करते हुए कहा कि अगर वे नारे नहीं लगाना चाहते थे तो उन्हें वहां जाना ही नहीं चाहिए था। वहीं, कई लोग उनके समर्थन में उतरे और बोले कि मुस्लिम होने के नाते ये उनका निजी फैसला है।

निया शर्मा ने किया बचाव

इस बीच, एक्ट्रेस निया शर्मा ने अली का बचाव किया और कहा कि उन पर की जा रही ट्रोलिंग बिल्कुल गलत और बेवजह है।

More from Filmibeat

Read more about: aly goni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X