जम्मू-कश्मीर में फंसा अली गोनी का परिवार, भारत-पाक तनाव के बीच एक्टर बोले- मेरे माता-पिता उन हमलों में...

Aly Goni Latest News: भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच कई लोगों में डर बैठ गया है खासतौर पर जो लोग जम्मू और कश्मीर में रह रहे हैं। बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने हमला कर 25 मासूमों की जान ले ली थी। जिसके जवाब में अब भारत ने 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए आतंकियों के 9 ठिकानों को खत्म कर दिया था। जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बिगड़ गए। बता दें कि बॉर्डर पर लगातार हमला हो रहा है बीती रात भी पाकिस्तान के हमले के बाद भारत ने तगड़ा जवाब दिया था, लेकिन वहां जो लोग रह रहे हैं उनकी सेफ्टी के लिए उनके परिवार वाले चिंता कर रहे हैं।
बता दें कि आम लोगों के साथ ही सितारों की फैमलियां भी जम्मू कश्मीर में हैं। वहीं इस हमलों की खबर सुनकर अली गोनी (Aly Goni) को अपने परिवार की चिंता सताने लगी है। अली गोनी ने अपने परिवार के बारे में सोचकर एक भावुक पोस्ट किया है। अली गोनी ने अपने परिवारवालों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं इसी के साथ ही इमोशनल कैप्शन भी लिखा है।
अली गोनी (Aly Goni) लिखते हैं- 'मेरी नीदें उड़ गई हैं। मैं अंदर से टूट चुका हूं। मैं इस समय भारत के बाहर फंसा हुआ हूं और वहां जम्मू में मेरा परिवार कल रात से हमले झेल रहा है। मेरा पूरा परिवार मेरे माता पिता और बच्चे ड्रोन और आतंकी हमलों का सामना कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घर पर बैठकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस युद्ध की वाहवाही कर रहे हैं।' अली गोनी आगे लिखते हैं कि 'जो लोग सीमा के ज्यादा नजदीक रहते हैं। उनके लिए यह आसान नहीं है। मैं हमारी IAF और भारतीय सेना का धन्यवाद करना चाहता हूं साथ ही मैं सभी की सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।'
बता दें कि एक्टर के इस पोस्ट पर तमाम सितारों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कृष्णा मुखर्जी, युविका चौधरी, विकास जैन, दिशा परमार, माही विज समेत तमाम सितारों ने अली गोनी के माता पिता और परिवार के लिए प्रार्थना की है कि सभी सुरक्षित रहें और जल्दी सुरक्षित घर लौटें।


Click it and Unblock the Notifications











